Gamharia Petrol pump robbery raid: पेट्रोल पंप लूट के प्रयास में पुलिस ने की आरोपियों के घर छापेमारी

Gamharia: पश्चिम बंगाल के खड़गपुर-तारापुर मुख्य मार्ग पर सिंह मोटर सर्विस पेट्रोल पंप पर हुए दिनदहाड़े लूट के प्रयास मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

खड़गपुर पुलिस ने गम्हरिया थाना क्षेत्र के बोलाईडीह स्थित वृहस्पति गोराई के घर पर छापा मारा, लेकिन वह फरार मिला। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने राजकुमार महतो को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद 31 दिसंबर को खड़गपुर थाने में पेश होने का नोटिस देकर बेल बॉन्ड पर रिहा कर दिया।

पुलिस ने की कार्रवाई

खड़गपुर थाना के एसआई मानस कुमार ने बताया कि यह मामला डकैती से जुड़ा है। राजकुमार महतो की संदिग्ध गतिविधियों और पीवीआर (पिछला आपराधिक रिकॉर्ड) को देखते हुए उससे पूछताछ की गई। उन्होंने कहा कि राजकुमार महतो की गतिविधियां संदिग्ध थीं। उसे नोटिस जारी कर 31 दिसंबर को खड़गपुर थाने में पेश होने के लिए कहा गया है।

क्या है घटना

गुरुवार को सिंह मोटर सर्विस पेट्रोल पंप पर लूट का प्रयास किया गया था। स्थानीय लोगों और पंप कर्मियों की तत्परता से एक हथियारबंद लुटेरे को पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने अन्य अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी तेज कर दी है।

पुलिस जांच में पेट्रोल पंप कर्मचारी अभिमन्यु कुमार की संदिग्ध भूमिका उजागर हुई है। लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के कर्णपुर गांव निवासी अभिमन्यु पर आरोप है कि वह लुटेरों को सूचनाएं दे रहा था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में गिरफ्तार कर लिया।

संग्रामपुर थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने छापेमारी कर लूटकांड से जुड़े कई सुराग जुटाए। गिरफ्तार अभिमन्यु कन्हैया मंडल का पड़ोसी है, जो जमुई जिले के कर्णपुर गांव का रहने वाला है। पंप मालिक संतोष कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।पुलिस का कहना है कि लूटकांड में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!
प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत