घाटशिला उपचुनाव : झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में सीएम हेमंत सोरेन की जनसभा, किया विपक्ष पर तीखा प्रहार

जमशेदपुर (घाटशिला उपचुनाव): झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) समर्थित उम्मीदवार और दिवंगत पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में सोमवार को मुसाबनी प्रखंड के कुईलीसुता स्थित मार्शल मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विशाल जनसभा को संबोधित किया।

घाटशिला उपचुनाव: हेमंत सोरेन का भाजपा पर हमला, बोले—‘जनता की ताकत सबसे बड़ी, विपक्ष की जमानत जब्त होगी’

दोपहर 2:20 बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचे मुख्यमंत्री का फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। मंच पर पहुंचने के बाद उन्होंने दिशुम गुरु शिबू सोरेन और स्वर्गीय रामदास सोरेन की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।

विपक्ष पर तीखा प्रहार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने संबोधन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि—

> “एक तरफ व्यापारी वर्ग का जमावड़ा है, जो सिर्फ लाभ उठाता है और उल्टा जनता पर ही बोझ डालता है। दूसरी ओर झामुमो है, जो गरीबों, मजदूरों, आदिवासियों और मूलवासियों की पार्टी है।
यह लड़ाई झारखंड के वर्तमान और भविष्य की है, आदिवासियों और मूलवासियों के अस्तित्व की है।”

सीएम ने कहा कि जनता को यह तय करना होगा कि वह लुभावने वादों पर भरोसा करे या अपने हक-अधिकारों की रक्षा करने वाली पार्टी के साथ खड़ी हो।

संथाली और हिंदी में किया संबोधन

सीएम ने संथाली और हिंदी दोनों भाषाओं में जनता से संवाद करते हुए झामुमो प्रत्याशी को मजबूत समर्थन देने की अपील की। जनसभा का संचालन पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने किया।

महागठबंधन के दिग्गज नेता रहे मौजूद

सभा में कई केंद्रीय और राज्य स्तरीय नेता मौजूद रहे, जिनमें परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा, राज्यसभा सांसद महुआ माझी, सांसद जोबा मांझी, प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन और उनकी माता सूरजमणी सोरेन, विधायक डॉ. लुईस मरांडी, चंद्रदेव महतो, जगत माझी, संजीव सरदार, समीर मोहंती, सुखराम उरांव, निरल पूर्ति, हेमलाल मुर्मू समेत कई अन्य नेता शामिल थे।

जनसभा में भारी जनसैलाब देखा गया, जिससे साफ झलक रहा है कि घटशिला उपचुनाव में झामुमो को जनता का भरोसा अब भी कायम है।

http://घाटशिला उपचुनाव 2025 : मतदान दलों के दूसरे चरण का प्रशिक्षण जारी, जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दी सख्त हिदायत — “मतदान दिवस पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं”

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ