चक्रधरपुर में एसडीओ ने की राशन दुकानदारों के गोदामों पर छापेमारी, मिली गड़बड़ी

Chaibasa:- पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में राशन दुकानदार रामप्रताप बर्मन व गेहूं कारोबारी विजय अग्रवाल के गोदामो की एसडीओ ललन कुमार को मिली गड़बड़ी की जानकारी के बाद छापेमारी की. इस दौरान दोनों स्थानों पर एसडीओ ने विजय अग्रवाल के गेहूं गोदाम में गड़बड़ी पायी.

इसके साथ ही गरीबों के अनाज की बोरी बरामद की गयी. इसके बाद विजय अग्रवाल के गोदाम व आटा चक्की स्टोर को सील कर दिया गया. इस मामले को लेकर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. एसडीओ ललन कुमार ने बताया कि विजय अग्रवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जायेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *