आम पेड़ से गिर कर हुआ घायल, अस्पताल ले जाने के क्रम में हुई मौत

Chaibasa:- पश्‍च‍िमी स‍िंंहभूम जिले के बंदगांव के टेबो थाना क्षेत्र के सिंजुपिडी टोला में आम थोड़ने के चक्कर पेड़ से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. बताया जाता है क‍ि सिंजुपिडी टोला निवासी बुधनसिंह पाड़िया घर के पास एक आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था. इसी दौरान वह पेड़ से गिरकर गंभीर रूप घायल हो गया.

घटना के बाद परिजनों द्वारा इसकी सूचना गांव के मुंडा को दी गई. मुंडा के सहयोग से उसे इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था. अस्‍पताल पहुंंचने से पहले उसकी मौत हो गई. घटना के संबंध में मृतक की पत्नी सीनी पाड़िया ने बताया की आम के पेड़ से गिरने के बाद उसके पति को समय पर एंबुलेंस नहीं मिल पाया. अगर समय पर एंबुलेंस मिल जाता तो उनकी जान बचाई जा सकती थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *