Jamshedpur Calendar Released: मैथिली सामाजिक सरोकार में सबसे आगे: विद्युत वरण महतो, मैथिली उत्कर्ष संस्थान का वार्षिक कैलेंडर का विमोचन

जमशेदपुर: मैथिली उत्कर्ष संस्थान के द्वारा सोनारी के कागलनगर में मैथिली कैलेण्डर का विमोचन किया गया .

इस मैथिली कैलेण्डर और पंचांग का विमोचन समारोह के मुख्य अतिथि जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने अपने संबोधन में कहा कि मैथिली समाज शिक्षा दीक्षा एवं सामाजिक सरोकार में बहुत ही आगे है. इस समाज के लोगों का भारत में काफी सराहनीय योगदान रहा है.श्री महतो ने कहा कि मैथिली उत्कर्ष संस्थान ने  मैथिली का वार्षिक कैलेण्डर का पंचांग के रुप में प्रकाशन कर समाजिक दायित्व का निर्वाह किया है. श्री महतो ने अपने संबोधन में कहा कि मैथिली उत्कर्ष संस्थान को मैथिली समाज के हितों कार्य करने के लिए मेरा भरपूर योगदान रहेगा इस विमोचन समारोह में अतिथियों को शाल ओढ़ाकर बुके देकर सम्मानित किया गया इस समारोह की अध्यक्षता और स्वागत भाषण संस्थान के अध्यक्ष उमाकांत झा ने की ,मंच संचालन नरेश कुमार चौधरी ने किया।इस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता देवेंद्र कुमार सिंह, डॉ विजय कुमार मिश्र,परमानन्द झा मौजूद थे।अंत में धन्यवाद ज्ञापन विजय कांत मिश्र ने किया इस विमोचन समारोह में भारी संख्या में मैथिल महिलाएं भी मौजूद थीं।

वार्ड 23

Adityapur Ward 23Election: वार्ड 23 का चुनावी रण: ‘मोतियों का हार’ लेकर मैदान में उतरे प्रवीण सिंह, कल्पनापुरी में भ्रष्टाचार मुक्ति और प्रदूषण से आजादी का संकल्प; 11 सूत्रीय एजेंडे के साथ जनता के बीच पहुंचे प्रत्याशी

चुनावी शंखनाद

Adityapur RIT Mandal Bjp Office: चुनावी शंखनाद: आरआईटी मंडल में खुला भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी संजय सरदार का कार्यालय, वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में फीता काटकर हुआ उद्घाटन, पदयात्रा के जरिए दिखाया शक्ति प्रदर्शन

Adityapur Ward 9 Conspiracy: चुनावी साजिश या पारिवारिक विवाद? वार्ड 9 की प्रत्याशी राखी मार्डी ने ‘फरार’ होने की खबरों को नकारा, पति और राजनीतिक विरोधियों पर लगाया छवि धूमिल करने का गंभीर आरोप, थाने में लिखित शिकायत दर्ज