Jamshedpur: राष्ट्रपति आगमन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, दण्डाधिकारी व पुलिस बल की विशेष ब्रीफिंग

राष्ट्रपति आगमन

Jamshedpur: भारत की माननीय राष्ट्रपति Droupadi Murmu के 26 फरवरी 2026 को प्रस्तावित पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) आगमन के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय की संयुक्त अध्यक्षता में JRD Tata Sports Complex में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की विस्तृत ब्रीफिंग आयोजित की गई।

जमशेदपुर: राष्ट्रपति जमशेदपुर दौरा 2026: ऐतिहासिक क्षण की तैयारी पूरी

 राष्ट्रपति आगमन

उच्चतम प्रोटोकॉल के अनुरूप तैयारियां

ब्रीफिंग के दौरान उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रपति का दौरा उच्चतम प्रोटोकॉल से जुड़ा कार्यक्रम है, इसलिए सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, अनुशासन और समन्वय के साथ करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सुरक्षा, समयबद्धता और आपसी समन्वय में किसी भी स्तर पर चूक नहीं होनी चाहिए।

कार्यक्रम स्थल, रूट लाइन, एयरपोर्ट/हेलिपैड, आवास स्थल, सभा स्थल, पार्किंग और आपातकालीन व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। सभी पदाधिकारियों को निर्धारित समय से पूर्व स्थल पर उपस्थित रहकर अंतिम जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

 राष्ट्रपति आगमन

सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता

वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने कहा कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। रूट लाइन क्लियरेंस, एंटी-सबोटाज जांच, सीसीटीवी निगरानी, ट्रैफिक डायवर्जन, पास व्यवस्था और इंटेलिजेंस इनपुट को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम, क्विक रिस्पॉन्स टीम और मेडिकल इमरजेंसी यूनिट पूरी तरह सक्रिय रहेंगी। सभी पुलिस बलों को निर्धारित ड्रेस कोड और प्रोटोकॉल का अक्षरशः पालन करने को कहा गया है।

 राष्ट्रपति आगमन

आम नागरिकों के लिए विशेष व्यवस्था

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आम नागरिकों को न्यूनतम असुविधा हो, इसके लिए वैकल्पिक मार्गों और यातायात प्रबंधन की जानकारी मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक की जाएगी।

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर समन्वित प्रयास जारी हैं, ताकि कार्यक्रम सुरक्षित, सुव्यवस्थित और गरिमामय ढंग से संपन्न हो सके।

http://Jamshedpur: राष्ट्रपति आगमन को लेकर उपायुक्त व एसएसपी का संयुक्त निरीक्षण, कारकेड रिहर्सल संपन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *