जमशेदपुर : कार से हो रही थी गांजा की तस्करी, दो गिरफ्तार

Jamshedpur : गांजा की तस्करी कार से किए जाने की सूचना पर बहरागोड़ा की पुलिस टीम की ओर से छापेमारी कर दो कार के साथ 100 केजी गांजा बरामद किया गया है. साथ ही पुलिस ने 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ करने के बाद आगे की कार्रवाई कर रही है.

इन्हें किया गया गिरफ्तार :-
गिरफ्तार गांजा तस्करों में घाटशिला मऊभंडार चुनूडीह का आकाश नामाता और घाटशिला कोकपाड़ा का रहनेवाला सौरभ कुमार दास शामिल है. पुलिस ने दो कार और दो मोबाइल फोन भी बरामद किया है.

एनएच 49 पर लगाया गया चेकिंग अभियान :-
गांजा तस्करी का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस की ओर से बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के जामशोला एनएच 49 पर चेकिंग अभियान लगाया गया था. इस बीच दोनों कार पहुंची. कार पर सवार बाकी लोग फरार हो गए थे, लेकिन एक चालक व एक अन्य को पुलिस ने घेरकर गिरफ्तार कर लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ