Jamshedpur News : श्रद्धांजलि सभा में डॉ मनमोहन सिंह को भारत रत्न देने की मांग

Jamshedpur (जमशेदपुर) : गोविन्दपुर मंडल कांग्रेस अध्यक्ष नरेश गौरा की अध्यक्षता में गोविन्दपुर कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के आत्मा के शांति हेतु श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.

इसे भी पढ़ें : Adityapur Congress Pradesh Adhyaksh Samvaad: कांग्रेस को कांग्रेस से खतरा भाजपा से नहीं: केशव महतो कमलेश, चंपाई को हर हाल में है हारना: बालमुचू, कांग्रेस संवाद कार्यक्रम में बनी चुनावी रणनीति

उपस्थित सभी कांग्रेस जनों ने सर्वप्रथम दिवंगत डॉ मनमोहन सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया एवं सभी लोगों ने डॉ मनमोहन सिंह को भारत रत्न देने की मांग की. श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि 10 वर्षों में प्रधानमंत्री के तौर पर उनके कार्यकाल को हमेशा याद किया जाएगा.

उन्होंने अपने शांत एवं मधुर स्वभाव से देश हित में कठोर निर्णय लेते हुए ज्यादा से ज्यादा काम किए. उनके अनेको जनहित की महत्वपूर्ण योजनाओं में से आरटीआई कानून, मनरेगा, फुड सिक्युरिटी बिल, राईट टू एजुकेशन, वनाधिकार अधिनियम, विश्व में आर्थिक मंदी के दौर में भारत को मजबूत स्थिति में बनाए रखने वाले दूरदर्शी प्रधानमंत्री के रूप में डॉ मनमोहन सिंह हमेशा याद किए जाएंगे. अंत पुण्य आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया.

ये रहे मौजूद

श्रद्धांजलि सभा में जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुभाष उपाध्याय, जिला पार्षद डॉ परितोष सिंह, कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष अरविंद साहु, देवशरण सिंह, हरेंद्र मिश्रा, वी डी राय, संदीप झा, नागेन्द्र तिवारी, तरूण श्रीवास्तव, एस डी सिंह, विनय गिरी, सी वी राजु, विजय कुमार, दिनेश सिंह आदि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें : http://झारखंड के तीन दुश्मन जेएमएम कांग्रेस और आरजेडी – पीएम नरेंद्र मोदी

वार्ड 17

Adityapur Ward17: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव के पक्ष में महिलाओ का समर्थन, ​विजनरी नेतृत्व और मूलभूत सुविधाओं के संकल्प के साथ घर-घर पहुँच रहे समर्थक; ‘साइकिल पंप’ निशान पर मांगा वोट

वार्ड 14

Adityapur Municipal Election Mayor Candidate: आदित्यपुर मेयर प्रत्याशी बिनोती हांसदा का तूफानी जनसंपर्क: विकास मॉडल’ को पूरे निगम में लागू करने का संकल्प, पेयजल संकट दूर करना और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार पहली प्राथमिकता