Jamshedpur: वन नेशन वन इलेक्शन के साथ ही वन एजुकेशन भी हो : सुधीर कुमार पप्पू

जमशेदपुर: वन नेशन वन इलेक्शन लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। हमारे देश में सबसे जरूरी है वन एजुकेशन की। इस विषय पर जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने अपनी राय दी है ।

क्या मोदी सरकार बता सकती है जिस राज्य सरकार का टर्म पूरा नहीं हुआ है उसे भंग कर दिया जाएगा फिर कैसे वन नेशन वन इलेक्शन देशभर में लागू हो पाएगा यह जवाब मोदी सरकार के पास नहीं है। भारतीय जनता पार्टी पतन की ओर बढ़ रही है इसीलिए वन नेशन वन इलेक्शन का जुमला फेंका गया है। इससे लोकतंत्र कमजोर होगा और क्षेत्रीय पार्टी को नुकसान होगा। समाजवादी चिंतक और अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उक्त बातें कही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पिछले 10 वर्षों में जो भी कही है और जो भी वादे किया है किसी को पूरा नहीं कर सकी। चुनी हुई राज्य सरकारों को परेशान करना और विपक्षी पार्टियों के सांसद विधायकों को प्रलोभन देकर अथवा सीबीआई और ईडी  के माध्यम से दबाव डालकर उसे भाजपा में शामिल करना। भाजपा की इसी फार्मूले के तहत जितने भी भ्रष्टाचारी नेता थे वे सभी भाजपा में शामिल हो गए। आज भाजपा भ्रष्टाचारियों का संगठन बन गया है। देश में भ्रष्टाचार महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है लेकिन मोदी सरकार चैन की बांसुरी बजा रही है। झारखंड में करारी हार के बाद गरीबों और लोकहित में मईया सम्मान योजना का भाजपा विरोध कर रही है यानी मोदी और शाह अपनी चुनावी हार को पचा नहीं पा रहे हैं। जाहिर है कि विधानसभा चुनाव में मोदी और शाह पर हेमंत सोरेन भारी पड़े। भाजपा की सीट घट गई। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं बढ़ बोलेपन के कारण यह दुर्दशा हुई।

Share करें

✓ Link copy हो गया!
प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत