बिष्टुपुर ‘तंदूरी हट’ मारपीट में सख्त कार्रवाई करे जमशेदपुर पुलिस – डॉ.अजय

Jamshedpur:-  कांग्रेस कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य और जमशेदपुर के पूर्व सांसद, आईपीएस डॉ अजय कुमार ने कहा कि जमशेदपुर पुलिस को तंदूरी हट होटल मारपीट और तोड़फोड़ में सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.इस संबंध में डॉ अजय ने एसएसपी जमशेदपुर को पत्र भी लिखा है.

ज्ञात हो कि बिष्टुपुर जीएसटी ऑफिस के सामने तिरलोचन सिहं की तंदूरी हट नामक रेस्टोरेंट है जहाँ रात के समय विसर्जन जुलूस में शामिल 15-20 युवको ने मारपीट और तोड़फोड़ की. फुटेज में 2-3 लोगों को 15-20 लोग घेरकर रेस्टोरेन्ट में जबरन घुसकर मारते देखा गया. एस.एस.पी को लिखे पत्र में कहा गया है कि इतना ही नहीं फुटेज में मारपीट के दौरान होटल मालिक तिरलोचन सिहं की पगड़ी पर भी हाथ चलाते देखा गया.
इस घटना पर डॉक्टर अजय ने कल ट्वीट किया था. जिस पर जमशेदपुर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *