जमशेदपुर: बेलडीह लेक से युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी

जमशेदपुर में सनसनी

जमशेदपुर/बिष्टुपुर : शहर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बेलडीह लेक से एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान धातकीडीह ए-ब्लॉक लाइन नंबर-7 निवासी 37 वर्षीय जीशान रियाज के रूप में हुई है।

सरायकेला: ईचागढ़ हत्याकांड का खुलासा, लूट के लिए युवक की हत्या कर नदी में फेंका था शव; तीन गिरफ्तार

जमशेदपुर में सनसनी

दो दिन से था लापता

परिजनों के अनुसार, जीशान रियाज शुक्रवार शाम करीब 4 बजे से घर से लापता था। परिवार ने अपने स्तर पर उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने झील में एक शव तैरता हुआ देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने शव की पहचान जीशान रियाज के रूप में की।

पुलिस पहुंची मौके पर, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को Tata Main Hospital (TMH) भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

जीशान रियाज दो भाइयों में बड़ा था। उसकी अचानक मौत से परिवार में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जीशान को नशे की आदत थी। हालांकि, उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई—यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

http://Chaibasa Murder Case: महाशिवरात्रि पर्व की रात सनसनीखेज हत्या, 1 युवक का शव तालाब से बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस

Jharkhand NCP:प्रियंका मंडल बनीं राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस (NCP) की प्रदेश महासचिव, संगठन विस्तार पर जोर, झारखंड में पार्टी की मजबूती के लिए युवा नेतृत्व पर भरोसा; प्रियंका मंडल ने जताया राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार