Jharkhand Assembly: हेमंत सरकार का पहला विधानसभा सत्र 9-12 दिसंबर तक, पहले दिन विधायकों का शपथग्रहण, 10 को चुने जायेंगे स्पीकर

Ranchi. राज्य में नवगठित हेमंत सोरेन सरकार के पहले विधानसभा सत्र को लेकर औपबंधिक कार्यक्रम तय कर दिये गये हैं. नौ दिसंबर से चार कार्य दिवस वाले इस सत्र के पहले दिन नव निर्वाचित विधायकों को शपथ ग्रहण होगा. अगले दिन 10 दिसंबर को नये अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. 11 दिसंबर को दिन के 11.30 बजे से राज्यपाल का अभिभाषण होगा. दूसरी पाली में सरकार वित्तीय वर्ष 2024-25 का दूसरा अनुपूरक बजट लेकर आयेगी.

सत्र के आखिरी दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा और अनुपूरक बजट पर वाद-विवाद होगा. इधर, विधानसभा सत्र की अधिसूचना जारी हो गयी है. नौ से 12 दिसंबर तक विधानसभा का सत्र आहूत करने का प्रस्ताव राज्य सरकार ने दिया था. राज्य सरकार के प्रस्ताव पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अपनी सहमति दे दी है. राज्य सरकार अनुपूरक बजट लेकर आयेगी. मंईयां सम्मान योजना की राशि सहित दूसरी योजनाओं के लिए सरकार सदन में अनुदान मांग रखेगी.

वार्ड 17

Adityapur Ward17: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव के पक्ष में महिलाओ का समर्थन, ​विजनरी नेतृत्व और मूलभूत सुविधाओं के संकल्प के साथ घर-घर पहुँच रहे समर्थक; ‘साइकिल पंप’ निशान पर मांगा वोट

वार्ड 14

Adityapur Municipal Election Mayor Candidate: आदित्यपुर मेयर प्रत्याशी बिनोती हांसदा का तूफानी जनसंपर्क: विकास मॉडल’ को पूरे निगम में लागू करने का संकल्प, पेयजल संकट दूर करना और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार पहली प्राथमिकता