Jharkhand NCP:प्रियंका मंडल बनीं राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस (NCP) की प्रदेश महासचिव, संगठन विस्तार पर जोर, झारखंड में पार्टी की मजबूती के लिए युवा नेतृत्व पर भरोसा; प्रियंका मंडल ने जताया राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार

राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस

झारखंड: झारखंड में राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस (NCP) और भाजपा गठबंधन ने संगठन को नई धार देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व और वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में सुश्री प्रियंका मंडल को झारखंड प्रदेश महासचिव के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है।

चाईबासा में आदिवासी कांग्रेस का संवाद कार्यक्रम सफल, 12 प्रस्ताव राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजे जाएंगे
​पार्टी के आधिकारिक के अनुसार, यह निर्णय आगामी राजनीतिक चुनौतियों और राज्य में युवाओं की बढ़ती भागीदारी को देखते हुए लिया गया है। प्रियंका मंडल की सक्रियता और जनहित के मुद्दों पर उनकी पकड़ को देखते हुए संगठन ने उन पर यह भरोसा जताया है।

​निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगी कार्य

अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए सुश्री प्रियंका मंडल ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करूंगी। मेरा उद्देश्य संगठन के विजन को धरातल पर उतारना है।”

​महिला और युवाओं पर केंद्रित रहेगा एजेंडा

भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि झारखंड में महिला सशक्तिकरण और युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि वह समाज के हर वर्ग के हितों के लिए कार्य करेंगी ताकि झारखंड में पार्टी का आधार और भी सशक्त हो सके।
​पार्टी को विश्वास है कि प्रियंका मंडल के नेतृत्व और ऊर्जावान कार्यशैली से संगठन को नई गति मिलेगी और राज्य के कोने-कोने में पार्टी का विस्तार होगा।

http://Adityapur Congress Meeting: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: मेयर पद के लिए कांग्रेस से केपी सोरेन सबसे प्रबल दावेदार, संतोष सिंह को फिर मिली नगर अध्यक्ष की कमान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस

Jharkhand NCP:प्रियंका मंडल बनीं राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस (NCP) की प्रदेश महासचिव, संगठन विस्तार पर जोर, झारखंड में पार्टी की मजबूती के लिए युवा नेतृत्व पर भरोसा; प्रियंका मंडल ने जताया राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार