Chaibasa (चाईबासा) : कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर चाईबासा, चक्रधरपुर, और पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। सुबह से ही नदियों और तालाबों के घाटों पर पूजा-अर्चना, स्नान और दान-पुण्य का सिलसिला चलता रहा। भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाकर भगवान विष्णु और शिव की आराधना की और दान-दक्षिणा कर अपनी श्रद्धा अर्पित की।
Adityapur Kartik Purnima: कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी










