मंत्री बनने पर रामदास सोरेन को मंगल कालिंदी ने दी बधाई, कहा, उनके अनुभव का पूर्वी सिंहभूम क्षेत्र की जनता को मिलेगा फायदा

Jamshedpur. झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष और घाटशिला विधानसभा के विधायक रामदास सोरेन जी को मंत्रीमंडल में शामिल किए जाने और उनके शपथ लेने के बाद जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने उनसे मिलकर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी.

इस दौरान विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि रामदास सोरेन जी एक अनुभवी और जुझारू नेता है उनके अनुभव का सरकार और पूर्वी सिंहभूम क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा. माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा की जा रही राज्य की सेवा में पूरी मेहनत, लगन और ताकत से रामदास दा उनका साथ देंगे. पूर्वी सिंहभूम का दोगुनी रफ्तार से विकास का नया कीर्तिमान स्थापित होगा. मौके पर विधायक कल्पना सोरेन और अन्य मंत्री गण और विधायक गण भी उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur Ward17: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव के पक्ष में महिलाओ का समर्थन, ​विजनरी नेतृत्व और मूलभूत सुविधाओं के संकल्प के साथ घर-घर पहुँच रहे समर्थक; ‘साइकिल पंप’ निशान पर मांगा वोट

वार्ड 14

Adityapur Municipal Election Mayor Candidate: आदित्यपुर मेयर प्रत्याशी बिनोती हांसदा का तूफानी जनसंपर्क: विकास मॉडल’ को पूरे निगम में लागू करने का संकल्प, पेयजल संकट दूर करना और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार पहली प्राथमिकता