मंत्री चंपई सोरेन हुए अस्वस्थ टीएमएच अस्पताल में चल रहा इलाज

Saraikela: राज्य के आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपई सोरेन की तबीयत बिगड़ने पर शनिवार रात उन्हें टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों की विशेष निगरानी में मंत्री चंपई सोरेन का इलाज चल रहा है।

बताया जाता है कि शनिवार शाम तबीयत बिगड़ने और बुखार आने के बाद चंपई सोरेन को टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों द्वारा मंत्री चंपई सोरेन के स्वास्थ्य पर विशेष निगरानी रखी गई है। गौरतलब है कि रविवार को मकर सक्रांति और टुसू पर्व के मद्देनजर मंत्री चंपई सोरेन को कई कार्यक्रमों में शामिल होना था लेकिन तबीयत बिगड़ने पर वे किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भाजपा आंदोलन

Adityapur: आदित्यपुर में बढ़ते अपराध पर भाजपा का अल्टीमेटम: ‘पुलिस प्रशासन संभले वरना सड़कों पर होगा आंदोलन’,भाजपा नेता के घर हुई फायरिंग से आक्रोशित अमित सिंह “बॉबी” ने सरकार और पुलिस प्रशासन को घेरा