MP-MLA कोर्ट ने खरसावां विधायक दशरथ गागराई को रेल चक्का जाम करने के दो अलग अलग मामले में एक-एक साल की सुनाई सजा

Chaibasa:- खरसावां विधायक दशरथ गागराई उर्फ कृष्णा गागराई को एमपी एमएलए कोर्ट के ऋषि कुमार की अदालत ने दो अलग-अलग रेल चक्का जाम करने के मामले में एक-एक साल की सजा सुनायी है. सजा एमपी एमएलए कोर्ट के ऋषि कुमार की अदालत ने साक्ष्य के आधार पर सजा सुनाई. बता दें कि विधायक दशरथ गगराई उर्फ कृष्णा गागराई पर आरोप है कि 9 अगस्त 2011 और 11 सितंबर 2011 को यात्री सुविधा की मांग को लेकर अपने समर्थकों के साथ खरसावां में रेल चक्का जाम किया था. जाम की वजह से हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस, एक पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी का परिचालन ठप्‍प हो गई थी और रेलवे को काफ़ी नुकसान उठाना पड़ा था. दोनों मामले में खरसावां रेल जीआरपी थाना में अलग-अलग दो मामला दर्ज किया गया था.

इसी दोनों मामले में गुरुवार को सांसद -विधायक न्यायालय में विधायक दशरथ गागराई उर्फ कृष्णा गागराई प्रस्तुत हुए. उक्त दोनों मामले में विधायक दशरथ गागराई उर्फ कृष्णा गागराई के खिलाफ न्यायालय में साक्ष्य मिल जाने के बाद सांसद-विधायक न्यायालय में जज ऋषि कुमार ने एक-एक साल का सजा सुनाई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप