गुवा सेल बहाली में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता, मानकी-मुंडा ने जताया आभार

गुवा सेल

गुवा (पश्चिमी सिंहभूम): गुवा सेल में Steel Authority of India Limited (सेल) प्रबंधन द्वारा हाल ही में की जा रही बहाली प्रक्रिया में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दिए जाने से क्षेत्र में उत्साह और संतोष का माहौल बना हुआ है। इस पहल को झारखंड में रोजगार के क्षेत्र में एक सकारात्मक और ऐतिहासिक कदम के रूप में देखा जा रहा है।

गुवा सेल बहाली अनियमितता: स्थानीय युवाओं की नियुक्ति में पारदर्शिता पर उठे सवाल

गुवा दौरे पर पहुंचे सारंडा पीढ़ के मानकी लागुड़ा देवगम और जोजोगुटू गांव के मुंडा कानुराम देवगम ने इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम स्थानीय युवाओं के भविष्य को मजबूत बनाने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के बेरोजगार युवा रोजगार की उम्मीद लगाए बैठे थे, जिसे अब सेल प्रबंधन ने साकार करने का प्रयास किया है।

उन्होंने आगे बताया कि इस बहाली प्रक्रिया को सफल बनाने में केवल प्रबंधन ही नहीं, बल्कि क्षेत्र के सभी श्रमिक यूनियन, 18 गांवों के मुंडा और स्थानीय ग्रामीणों का भी अहम योगदान रहा है। सभी के सामूहिक प्रयास और समन्वय के कारण ही यह संभव हो सका है कि स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।

मानकी और मुंडा ने इस पहल के लिए सेल प्रबंधन, सभी यूनियनों, पारंपरिक ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि यदि इसी प्रकार सहयोग और समन्वय बना रहा, तो भविष्य में भी क्षेत्र के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे, जिससे पूरे इलाके का समग्र विकास संभव होगा।

http://गुवा सेल में एमडीओ के विरोध में मजदूरों और ग्रामीणों की विशाल रैली, जोरदार प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भाजपा आंदोलन

Adityapur: आदित्यपुर में बढ़ते अपराध पर भाजपा का अल्टीमेटम: ‘पुलिस प्रशासन संभले वरना सड़कों पर होगा आंदोलन’,भाजपा नेता के घर हुई फायरिंग से आक्रोशित अमित सिंह “बॉबी” ने सरकार और पुलिस प्रशासन को घेरा