नगर निकाय चुनाव–2026: नामांकन वापसी के बाद तस्वीर साफ, आदित्यपुर में 9 महापौर प्रत्याशी मैदान में

सरायकेला नगर निकाय चुनाव

Saraikela (सरायकेला) : नगर निकाय आम निर्वाचन–2026 के तहत सरायकेला-खरसावां जिले के तीनों नगर निकाय क्षेत्रों में नामांकन एवं नाम वापसी की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न हो गई है। नाम वापसी की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद चुनावी मैदान की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो गई है। अब संबंधित निकायों में शेष बचे प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा।

Adityapur Nagar Nigam Election: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 11 से 18 के बीच 5 प्रत्याशियों के नामांकन रद्द; स्क्रूटनी के बाद 41 नामांकन वैध

सरायकेला नगर निकाय चुनाव
नगर निगम आदित्यपुर – महापौर पद

आदित्यपुर नगर निगम में महापौर पद के लिए कुल 12 नामांकन दाखिल किए गए थे, जिनमें से तीन प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया। इसके बाद अब 9 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

नाम वापसी करने वाले प्रत्याशी:

प्रभासिनी कलुन्दीया
शकुंतला महाली
सनातन हांसदा

महापौर पद के लिए शेष प्रत्याशी:

बारी सोरेन, बास्को बेसरा, बीनोती हांसदा, भुगलू सोरेन, रविन्द्र बास्के, रमेश बालमुचु, सकला मार्डी, सावित्री लेयांगी और संजय सरदार।

नगर पंचायत सरायकेला – अध्यक्ष पद

सरायकेला नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए कुल 7 नामांकन प्राप्त हुए थे। किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया, जिससे सभी सात उम्मीदवार चुनावी मैदान में बने हुए हैं।

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी:

जलेश कवि, प्रताप आदित्य सिंहदेव, प्रदीप कुमार आचार्य, मनोज कुमार चौधरी, सनंद कुमार आचार्य, सनातन मुंडा और सुमित कुमार चौधरी।

नगर परिषद कपाली – अध्यक्ष पद

कपाली नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए कुल 11 नामांकन दाखिल किए गए थे। यहां भी किसी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया, जिसके कारण सभी 11 उम्मीदवार चुनावी मुकाबले में शामिल रहेंगे।

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी:

अफसर इमाम, मो. इरफान, मो. गुलजार अंसारी, गुलाम गौस, तसलीमा खातून, एस. एम. ताजदार आलम, परवेज आलम, संतोष कुमार महतो, मो. सरफराज आलम, सरवर आलम और शोभा रानी महतो।

चुनावी परिदृश्य

नाम वापसी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सभी नगर निकायों में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं। प्रशासन ने भी निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने की तैयारी तेज कर दी है।

 

http://Adityapur Municipal Election 2026 : आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: नामांकन के साथ चुनावी रणभेरी तैयार, प्रत्याशियों ने विकास के वादे संग दाखिल किया पर्चा ,वार्ड संख्या 11, 13, 19 और 20 के प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 30

Adityapur Ward 30: आदित्यपुर: वार्ड 30 में सुधीर चौधरी की चुनावी हुंकार, कार्यालय उद्घाटन में उमड़ी भारी भीड़, बुद्धिजीवियों और स्थानीय निवासियों ने सुधीर चौधरी के ‘स्वर्णिम कार्यकाल’ को सराहा; बाहरी प्रत्याशियों पर साधा निशाना

वार्ड 17

Adityapur ward 17 candidate Birendra Singh Yadav: वार्ड 17 की खुशहाली के लिए ‘साइकिल पंप’ पर मांग रहे वोट: बिरेंद्र कुमार सिंह यादव का सघन जनसंपर्क,कहा ​”आपका एक वोट केवल प्रत्याशी नहीं, बल्कि निरंतर विकास की गारंटी चुनेगा” — बिरेंद्र यादव