बधाई देने देवेंद्र, अभिषेक और चरणजीत के आवास पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम भाटिया, कहा – कोल्हान में मजबूत होगा AISMJWA

Jamshedpur : ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन (AISMJWA) के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया आज अचानक नवमनोनित प्रदेश सचिव देवेंद्र सिंह, कोल्हान अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा और जमशेदपुर शहरी जिला अध्यक्ष चरणजीत सिंह के आवास पहुंचे.

इसे भी पढ़ें : देवेंद्र सिंह, अभिषेक और चरणजीत को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, AISMJWA में जिला से लेकर प्रदेश तक में हुआ बदलाव

AISMJWA के नवमनोनित पदाधिकारियों का मुंह मीठा कराते राष्ट्रीय महासचिव

आज देर शाम झारखंड के सह प्रभारी शंकर गुप्ता के साथ तीनों नवमनोनित पदाधिकारियों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराते हुए श्री भाटिया ने एसोसिएशन को जिले से लेकर प्रदेश में पत्रकारों की एकजुटता, सुरक्षा और सम्मान पर चर्चा की. तीनों नवमनोनित पदाधिकारियों ने एसोसिएशन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए भविष्य के सभी कार्यक्रमों व पत्रकारहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आश्वासन दिया है.

इसे भी पढ़ें : AISMJWA के नेतृत्व में सिटी एसपी से मिला दिवंगत पत्रकार बिनोद दास का परिवार, एसपी ने थाना प्रभारी को दिया कार्रवाई का निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *