ओड़िया समुदाय ने मनाया विश्व पखाल दिवस


Gua (गुआ) :  गुरुवार को गुआ के ओड़िआ समुदाय के लोगों ने पानी भात का सेवन कर विश्व पखाल दिवस मनाया. अहले सुबह से पूजा करने के लिए श्रद्धालू जगन्नाथ मंदिर पहुंचे.

भगवान जगन्नाथ

मंदिर के पुजारी जितेंद्र पंडा ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं देवी सुभद्रा को दही पखाल का भोग लगाया. जिसके बाद श्रद्धालुओं को भोग वितरण किया गया. दही पखाल भात स्वादिस्ट व्यंजन होने के साथ ही औषधिय गुणों से परिपूर्ण होने की बात संगीत शिक्षक योगेंद्रनाथ ने कही.

पखाल दिवस पर बच्चे को पखाल खिलाती महिला

इसे भी पढ़ें : गुआ जनरल ऑफिस में होगा शक्ति प्रदर्शन, मांगे नहीं मानी तो वहीं से चक्का जाम करने का एलान : रामा पांडे – thenews24live

इसमे पर्याप्त मात्रा में आयरन होने के साथ खाद्य पदार्थ को शीघ्र ही पचाने की क्षमता होती है व इसके सेवन से अच्छी नींद भी आने की बात कहा गया. ओड़िया घरों में गरीब से धनिक व्यक्ति तक सभी लोग बड़े चाव से पखाल भात का सेवन करते हैँ. कांसे की बर्तन में पखाल भात का सेवन करना अच्छा माना जाता है. मंदिर में भी दही पखाल व अन्य कई प्रकार के स्वादिस्ट व्यंजन तैयार किया गया.

भगवान जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना करते पुजारी

लोगों द्वारा वर्चुअल रूप में भी एक दूसरे को पखाल दिवस की बधाई देते देखा गया. मौके पर संतोष बेहेरा, योगेंद्रनाथ त्रिपाठी, मनमोहन चौबे, अरुण वर्मा, अनुप नाग, कुमार आशुतोष आदि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें : http://गुआ : अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाने को लेकर हुई बैठक, नई समिती का हुआ गठन

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ