आदित्यपुर वार्ड 17 में 51.63 लाख से बनेगी पीसीसी सड़क, पार्षद नीतू शर्मा ने किया शिलान्यास

Adityapur :- आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 16 को वार्ड 17 से जोड़ने वाली सड़क का निर्माण 51 लाख 63 हजार 575 रुपए की लागत से होगी. इस योजना का शिलान्यास बुधवार को स्थानीय पार्षद नीतू शर्मा ने वार्ड के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में की.

उन्होंने बताया कि शेरे पंजाब चौक से दिंदली बस्ती के रास्ते हरिओम नगर जानेवाली यह सड़क आमलोगों का लाइफलाइन मानी जाती है. इस योजना को एक वर्ष पूर्व ही पारित कराकर टेंडर किया गया था. अब इसका शिलान्यास हुआ है, संभवतः दुर्गा पूजा के बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दीपावली के पूर्व इसे पूरा कर लिया जाएगा. मौजूद वार्डवासियों ने इस सड़क निर्माण कराने के लिए पार्षद के प्रति आभार जताया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ