कड़ी मेहनत व लगन के साथ लक्ष्य पर खिलाड़ी रखें नजर : निरल

Chaibasa : मंझारी प्रखंड के रोलाडीह पंचायत के जलधर गांव में झारखंड बन्धु जलधर की ओर से आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल शुक्रवार को खेला गया। फाइनल में मुख्य अतिथि के रुप में मझगांव विधानसभा के लोकप्रिय विधायक निरल पुरती शामिल हुए।

फाइनल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खिलाड़ी कोई भी खेल लक्ष्य लेकर तैयारी करें। हम सिर्फ ग्रामीण क्षेत्र तक ही अपने प्रतिभा को सीमित नहीं रखें। अपने खेल को आगे तक ले जाने के लिए कड़ी मेहनत, लगन और विपरित परिस्थिति में भी हौसला बनायें रखें। हम किसी भी क्षेत्र में जाने की चाह रखते हैं तो उसके लिए कठिन परीक्षा भी होती है। बिना मेहनत के कुछ हासिल नहीं होता है। विश्व के जितने भी महान खिलाड़ी बने हैं वह कड़ी मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़े हैं।

ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ी भी खूब मेहनत करें। साथ ही खिलाड़ी इसका भी ध्यान रखें कि नशापान समेत अन्य गलत संगत से दूर रहें। इस अवसर पर मंझारी थाना प्रभारी अशोक कुमार, बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति उपाध्यक्ष लाला राउत, सामाजिक कार्यकर्ता साधुचरण सावैया, योगी योगेन्द्र बिरूवा, रोलाडीह पंचायत मुखिया जम्बीरा बोयपाई, भरभरिया पंचायत मुखिया सनातन बिरूवा, झारखंड मुक्ति मोर्चा मंझारी प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र पुरती, झारखंड मुक्ति मोर्चा युवा अध्यक्ष विजय सिंह बारी, जिला सदस्य भुवनेश्वर बिरूवा, वरिष्ठ कार्यकर्ता राजेश सावैयां भूपेंद्र सिरका मनोज लागुरी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *