कुचाई क्षेत्र में एक करोड़ इनामी नक्सली अनल दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो नक्सलियों को मार गिराया, हथियार भी बरामद

Saraikela:- जिला पुलिस और कोबरा बटालियन के संयुक्त ऑपरेशन में जिला पुलिस को सफलता हाथ लगी है ,बीते रात पुलिस ने कुचाई नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक लाख के इनामी नक्सली अनल दा दस्ते के साथ हुए मुठभेड़ में माओवादी दस्ते के दो सदस्यों को मार गिराया है, जहां पुलिस को एक हथियार भी प्राप्त हुआ है.

मारे गए 2 नक्सली-
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते रात घोर नक्सल प्रभावित कुचाई क्षेत्र में जिला पुलिस और कोबरा बटालियन के द्वारा संयुक्त रूप से ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें नक्सली अनल दा दस्ते के साथ पुलिस की घंटों मुठभेड़ चली, इस मुठभेड़ में दोनों तरफ से हुए फायरिंग में पुलिस ने दस्ते के 2 माओवादियों को मार गिराया है, साथ ही पुलिस ने इनके पास से एक हथियार भी बरामद किया है, हालांकि मारे गए दोनों नक्सलियों की पहचान नहीं हो सकी है, वही पुख्ता जानकारी प्राप्त हुई है कि इस ऑपरेशन में कोबरा बटालियन और जिला पुलिस को भारी पड़ता देख अनल दस्ता मुठभेड़ स्थल से भाग खड़ा हुआ है, हालांकि इस संबंध में जिला पुलिस द्वारा अब तक पुष्टि नहीं की गई है, जबकि इस मामले में सरायकेला जिला पुलिस अधीक्षक और एएसपी अभियान से संपर्क स्थापित किया गया तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया है.

सर्च ऑपरेशन जारी है

कोबरा बटालियन और जिला पुलिस द्वारा कुचाई के घोर नक्सल क्षेत्र में बीती रात हुए मुठभेड़ की घटना के बाद से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया है जो लगातार जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *