प्रज्ञा केंद्र के VLE जाति आवासीय, आय प्रमाण पत्रों की ऑनलाइन राशि बढ़ोतरी की रखी मांग, DC को सौंपा ज्ञापन

Chaibasa :- झारखंड प्रदेश प्रज्ञा केंद्र संचालक संघ के पश्चिमी सिंहभूम पदाधिकारियों ने जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र ऑनलाइन राशि में बढ़ोतरी और बकाया भुगतान करने सहित अपने कई मांगों को लेकर आज जिला समाहरणालय चाईबासा में उपायुक्त अनन्य मित्तल से मुलाकात की और एक ज्ञापन सौंपा.

विदित हो वर्ष 2006 बाद राशि बढ़ोतरी नहीं होने से प्रज्ञा केंद्र संचालक वीएलई महंगाई तथा कई समस्याओं से जूझ रही है. मुलाकात के दौरान डीसी ने विभागीय स्तर पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया है. मौके पर संघ के प्रदेश उपसचिव रामेश्वर बिरूवा, जिलाध्यक्ष वीरसिंह तापेय,सचिव रोहन निषाद, कार्यकरणी सदस्य सुरेंद्रर मुण्डा वीएलई मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप