जमशेदपुर:, 26 मार्च 2026: Brahmarshi Vikas Manch की केंद्रीय समिति के चुनाव की प्रक्रिया का शुभारंभ कदमा स्थित Brahmarshi Bhavan Kadma में किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

अध्यक्ष पद के लिए श्री सतेंद्र कुमार एवं श्री अनिल ठाकुर ने अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं महासचिव पद के लिए केवल एक नामांकन श्री जय कुमार द्वारा प्राप्त हुआ, जिसके चलते उन्हें निर्विरोध रूप से महासचिव निर्वाचित घोषित किया गया।

कोषाध्यक्ष पद के लिए श्री श्रीनिवास कुमार एवं श्री राजेश कुमार ने नामांकन किया है। शेष पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया आगामी 29 मार्च 2026 को कदमा स्थित ब्रह्मर्षि संस्थान में आयोजित की जाएगी, जहां मतदान के माध्यम से पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा।

पूरी नामांकन प्रक्रिया का संचालन संयोजक श्री राजकिशोर सिंह के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान चुनाव पर्यवेक्षक श्री रामउदय प्रसाद सिंह, श्री मनोज कुमार सिंह, श्री दीपु सिंह, श्री विकास कुमार एवं श्री देवानंद सिंह सहित 11 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति सक्रिय रूप से उपस्थित रही।
कार्यक्रम के दौरान सभी उम्मीदवारों एवं उनके समर्थकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आपसी सद्भाव, अनुशासन तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखा। शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न यह नामांकन प्रक्रिया एक उत्सव के रूप में परिवर्तित हो गई।








