Ramkrishna Forgings blood donation:रामकृष्णा फोर्जिंग्स प्लांट–7 में रिकॉर्ड 544 यूनिट रक्तदान,सिविल सर्जन ने की सराहना

सरायकेला दुगनी स्थित रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड के प्लांट–7 परिसर में रामकृष्णा फाउंडेशन के सीएसआर बैनर तले एवं एमजीएम अस्पताल के सहयोग से एक विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।

Adityapur Shaurya Diwas 2025 सरायकेला: विहिप ने धूमधाम से मनाया ‘शौर्य दिवस’, आदित्यपुर में कार सेवकों को किया गया सम्मानित

शिविर में कंपनी के कर्मचारियों, अधिकारियों एवं सहयोगियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 544 यूनिट रक्तदान कर मानवता की सेवा में अहम योगदान दिया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह ने किया। इस अवसर पर एमजीएम अस्पताल एवं सदर अस्पताल के उपाधीक्षक नकुल कुमार चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे शिविर आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए जीवनदायी साबित होते हैं।सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह ने शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और रक्तदाताओं से संवाद भी किया।

उन्होंने रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड द्वारा आयोजित इस रक्तदान शिविर को अभूतपूर्व बताते हुए रक्तदाताओं एवं आयोजकों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।अतिथियों ने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि रामकृष्णा फाउंडेशन द्वारा सीएसआर गतिविधियों के अंतर्गत आयोजित ऐसे शिविर समाज के प्रति कंपनी की जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को दर्शाते हैं।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड के कॉरपोरेट लीगल हेड दिनेश पारिख, कॉरपोरेट सेफ्टी हेड नवीन सिन्हा, रामकृष्णा कास्टिंग लिमिटेड के कॉरपोरेट सेफ्टी हेड संजय कुमार तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरि मोहन सिन्हा मौजूद रहे।

शिविर के सफल संचालन में मानव संसाधन प्रमुख रवि राजहंस, सेफ्टी इंचार्ज बासुकी नाथ झा, सेफ्टी ऑफिसर प्रभात कुमार, देवेंद्र विश्वकर्मा, कुणाल श्रीवास्तव, रिषिराज सिंहदेव, जयदेव झांगेल, निहारिका, सरिका, बिदेश गांगुली, दित्य प्रकाश एवं ललन सिंह का विशेष योगदान रहा।

http://Saraikela : बाल अधिकारों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, चाइल्ड हेल्पलाइन सरायकेला ने विद्यार्थियों को दी कानूनी जानकारी