Saraikela Accident breaking: भीषण सड़क हादसे में 4 युवकों की हुई मौत, कार सवार की ट्रक से हुई जोरदार टक्कर

 

 

 

Saraikela: चांडिल थाना क्षेत्र के टाटा – रांची नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार की दुर्घटना में चार युवक की मौके पर ही मौत हो गई हैं।

इसे भी पढ़े:-

Chandil cyber criminal arrested: तीन साइबर ठग चढ़े चांडिल पुलिस के हत्थे

 

चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा पुनर्वास कॉलोनी के समीप सफेद रंग की कार जमशेदपुर की ओर से कांदरबेड़ा चौक की ओर जा रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और रोड़ किनारे खड़ी ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी है।

दुर्घटना में चारों युवक कार के अंदर ही फंस कर रह गए और उनकी चारों की मौत हो गई हैं। चारों युवक जमशेदपुर के रहने वाले हैं। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए हैं। क्रेन की मदद से चारों युवक के शव बाहर निकाला गया।

http://Chandil cyber criminal arrested: तीन साइबर ठग चढ़े चांडिल पुलिस के हत्थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *