Saraikela: चौका पुलिस की कार्रवाई पारिवारिक कलह में पति ने ली पत्नी की जान: पुलिस ने हत्यारे पति को भेजा जेल ​

सरायकेला न्यूज़

सरायकेला-खरसावाँ: जिले के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रेयाड़दा (टोला डुंगरडीह) में घटित सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने अपनी पत्नी मोगरो देवी की हत्या के आरोपी पति श्रवण सरदार (40 वर्ष) को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

सरायकेला: ईचागढ़ हत्याकांड का खुलासा, लूट के लिए युवक की हत्या कर नदी में फेंका था शव; तीन गिरफ्तार
​क्या है पूरा मामला?

​घटना रविवार, 5 अप्रैल 2026 की है। सूचना प्राप्त हुई थी कि श्रवण सरदार ने घरेलू विवाद में अपनी पत्नी मोगरो देवी पर लकड़ी के डंडे से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। मृतिका के भाई गुरुबा सरदार के लिखित आवेदन पर चौका थाना में काण्ड संख्या- 13/26 के तहत BNS की धारा 103 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

​पुलिस टीम का गठन और गिरफ्तारी

​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, चाण्डिल,अरविन्द कुमार बिन्हा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मानवीय सूचना के आधार पर आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया खून से सना लकड़ी का डंडा और घटनास्थल से साक्ष्य बरामद किए हैं।
​जप्त किए गए सामान:

* ​घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा।
* ​खून से सनी मिट्टी और कॉटन गॉज में लिए गए रक्त के नमूने।
* ​मृतिका के खून से सने कपड़े।

छापामारी दल के प्रमुख सदस्य:

​इस सफल उद्भेदन में SDPO अरविन्द कुमार बिन्हा, थाना प्रभारी सोनू कुमार, अनुसंधानकर्ता भगवान प्रसाद गौड़, स०अ०नि० अंजेश कुमार राय और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

http://राज तांती हत्याकांड चक्रधरपुर: 24 घंटे में पुलिस की बड़ी सफलता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *