Saraikela Good Governance Week: समय से समस्याओं का निदान कर पेश करें “गुड गवर्नेंस” की मिसाल :डीसी , सुशासन सप्ताह के समापन पर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

सरायकेला: समाहरणालय स्थित सभागार में ” सुशासन सप्ताह ” के समापन अवसर पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मौके पर उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला, उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदीयार, परियोजना निदेशक आईटीडीए आशीष अग्रवाल, अपर उपायुक्त, जयवर्धन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला, अनुमंडल पदाधिकारी चांडील तथा विभिन्न विभाग के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहें।

इस दौरान उपायुक्त नें कहा कि शिकायत के तर्ज पर जो भी समस्या आपके विभाग में या आपके कार्यालय को प्राप्त होती हैं उसे पूरी ईमानदारी के साथ समाधान करें ताकि संबंधित व्यक्ति को उसका लाभ मिल सके।उपायुक्त ने कहा कि निश्चित समयावधी में समस्ययों को दूर करना ही गूड गवर्नेंस का उदाहरण है।

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने कहा कि पूरी टीम कार्य निष्ठा के साथ काम करती हैं और आगे भी करेंगी। विभाग में इस तरह के बहुत ऐसे कार्य किए हैं जो गूड गवर्नेंस का बेहतर उदाहरण है। इस दौरान उप विकास आयुक्त के द्वारा कई उदाहरण भी प्रस्तुत किया गया।  इस दौरान उप विकास आयुक्त नें कहा कि ऐसी समस्याए जिसका तत्काल समाधान नहीं मिल पाता है उसके त्वरित निष्पादन के लिए आपस में समन्वय बनाकर निष्पादन सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने अपनी अपनी बात रखीं।

जानकारी हो कि, 19 – 23 दिसंबर तक जिले भर में सुशासन सप्ताह मनाया गया। इस दौरान शिविर का आयोजन कर केंद्र – राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी आमजनों को दी गई। साथ ही, योजना से लाभांवित भी उन्हें किया गया।