Saraikela Jmm Candidate Support Meeting: सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन झामुमो प्रत्याशीगणेश महाली की जीत को लेकर राजद समर्थकों ने की बैठक, मांगा समर्थन

Adityapur:आदित्यपुर-2 रोड नंबर- 19 स्थित ओमप्रकाश के आवास पर राजद  के सक्रिय सदस्यों की एक विस्तारित बैठक हुई.

बैठक में राजद समर्थकों ने एक स्वर में कहा कि पिछले कई वर्षों से सरायकेला विधानसभा और चाईबासा संसदीय सीट पर महागठबंधन का कब्जा रहा है.बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि सरायकेला विधानसभा सीट से महागठबंधन के प्रत्याशी झामुमो उम्मीदवार गणेश महाली भारी मतों से विजई बनाकर हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड में फिर से महागठबंधन की सरकार बनानी हैl और लालू- तेजस्वी, सोनिया- राहुल, शिबू सोरेन- हेमंत सोरेन के हाथों को मजबूत बनाना है.

15 वर्षों से कर रहा हूं जनता की सेवा: झामुमो प्रत्याशी

गणेश महाली ने कहा कि वे दो बार चुनाव हारने के बावजूद पिछले 15 वर्षों से पूरे विधानसभा क्षेत्र सहित विशेष कर आदित्यपुर गम्हरिया क्षेत्र के सभी पर्व त्यौहार खेलकूद सांस्कृतिक सामाजिक कार्यक्रमों में अपनी भूमिका का निर्वहन करते रहे हैंl उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद भी वे सभी क्षेत्रों में समान रूप से योजनाओं को धरातल पर लागू करेंगे, किसी भी क्षेत्र विशेष के साथ कोई भेदभाव नहीं करेंगेl उन्होंने उपस्थित लोगों से एक बार अपना आशीर्वाद देकर अपने बेटा- भाई गणेश महाली को विधानसभा भेजने की विनती की.

ये रहे मौजूद:-

बैठक में मुख्य रूप से राजद प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव, कमलेश्वरी पासवान, महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह, एसएन यादव, देव प्रकाश, यदुनंदन राम, प्रमोद गुप्ता, शिक्षाविद एसडी प्रसाद, उमाशंकर राम, रामजी शर्मा, राजेश्वर पंडित, मनोज चौरसिया, पशुपति सिंह, गजेंद्र झा, फुलेश्वर शाह, भरत राम, रघुनाथ प्रसाद सिंह, दिलीप मंडल, संतोष यादव, मिथिलेश कुमार झा, बैजू यादव, आरके अनिल, श्रीराम ठाकुर, मनोज कुमार सिंह शामिल थेl

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ