Saraikela murder of mother: कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, पिता को भुजाली मार किया घायल

सरायकेला: जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में दिल दहलाने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक कलयुगी बेटे ने भुजली से वार कर अपनी मां की हत्या कर दी, जबकि पिता पर भुजाली से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।
ये भी पढ़ें: Rajnagar Deadly attack on father and son: राजनगर के रानीगंज में सनकी ने पिता- पुत्र पर किया जानलेवा हमला, 7 वर्षीय पुत्र की मौत Video
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटा कांकी के रहने वाले यादव प्रधान को उनके बड़े बेटे राजेंद्र प्रधान ने मंगलवार देर शाम संपत्ति और जमीन विवाद में भुजली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया ,आरोपी बेटे ने मां यशोमती प्रधान पर भी भुजली से हमला किया जिससे मां की मौके पर मौत हो गई, आरोपी राजेंद्र प्रधान घर से फरार हो गया है। इधर घटना के बाद स्थानीय राजनगर पुलिस को सूचना मिली जिसके बाद मृत महिला केशव को कब्जे में लेकर घायल वृद्ध पिता को जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
पिता और छोटे भाई से जमीन को लेकर चल रहा था विवाद
घटना के संबंध में जानकारी देते हुए राजनगर थाना प्रभारी अमीश कुमार ने बताया है कि पुलिस को घटना की सूचना मिली ,जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू किया है.आरोपी मां की हत्या कर मौके से फरार हो गया है, आरोपी  हत्या में प्रयुक्त भुजली साथ ले गया है ,पुलिस को अनुसंधान के क्रम में पता चला है कि छोटे भाई और पिता से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, इस बीच आज विवाद बढ़ गया, जिसके बाद आरोपी हत्यारे बेटे राजेंद्र प्रधान ने इस घटना को अंजाम दिया है।फिलहाल पुलिस द्वारा आगे कार्रवाई की जा रही है, इधर इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *