Saraikela RJD ST Cell President: सकला मार्डी बने राजद सरायकेला–खरसावां एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

सरायकेला: झारखंड में आगामी राजनीतिक गतिविधियों और सांगठनिक सुदृढ़ीकरण के मद्देनजर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार, सकला मार्डी को सरायकेला–खरसावां जिले का अनुसूचित जनजाति (एसटी) प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

ये भी पढ़ें:- Adityapur Rjd Leader Protest: राजद प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ फूटा सकला का आक्रोश, भगवान बिरसा मुंडा- बाबा तिलका मांझी के प्रतिमा को नमन कर आंदोलन का निर्णय

उनकी यह नियुक्ति राजद के जमीनी आधार को मजबूत करने और आदिवासी समाज के बीच पार्टी की पैठ बढ़ाने की दिशा में एक प्रभावी कदम मानी जा रही है। इस महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा झारखंड प्रदेश राजद अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बाबूराम हांसदा ने की। बताया जा रहा है कि यह निर्णय जिला अध्यक्ष बैजू कुमार की आधिकारिक अनुशंसा और जनार्दन कुमार के विशेष प्रयासों के बाद लिया गया है। जिला अध्यक्ष बैजू कुमार ने इस मौके पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सकला मार्डी एक संघर्षशील और समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि मार्डी के नेतृत्व में पार्टी की नीतियां जिले के सुदूर गांवों तक पहुंचेंगी और एसटी समाज के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। वहीं, राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ने भी इस मनोनयन का स्वागत करते हुए कहा कि इससे पार्टी में आदिवासी समाज की भागीदारी और प्रतिनिधित्व को नई शक्ति मिलेगी।

​इस नियुक्ति के बाद सरायकेला–खरसावां के स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। समर्थकों का मानना है कि सकला मार्डी की सक्रियता से जिले में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी चुनावों में पार्टी को इसका सीधा लाभ होगा।

http://Jamshedpur: राजद नेता राधे यादव का निधन, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

वार्ड 23

Adityapur Ward 23Election: वार्ड 23 का चुनावी रण: ‘मोतियों का हार’ लेकर मैदान में उतरे प्रवीण सिंह, कल्पनापुरी में भ्रष्टाचार मुक्ति और प्रदूषण से आजादी का संकल्प; 11 सूत्रीय एजेंडे के साथ जनता के बीच पहुंचे प्रत्याशी

चुनावी शंखनाद

Adityapur RIT Mandal Bjp Office: चुनावी शंखनाद: आरआईटी मंडल में खुला भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी संजय सरदार का कार्यालय, वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में फीता काटकर हुआ उद्घाटन, पदयात्रा के जरिए दिखाया शक्ति प्रदर्शन

Adityapur Ward 9 Conspiracy: चुनावी साजिश या पारिवारिक विवाद? वार्ड 9 की प्रत्याशी राखी मार्डी ने ‘फरार’ होने की खबरों को नकारा, पति और राजनीतिक विरोधियों पर लगाया छवि धूमिल करने का गंभीर आरोप, थाने में लिखित शिकायत दर्ज