Saraikela Tiruldih Raid: अवैध खनन के खिलाफ तिरुलडीह में पुलिस प्रशासन के छापेमारी से मचा हड़कंप

Chandil: कुकड़ू प्रखंड के तिरुलडीह थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों में बुधवार देर रात प्रशासन द्वारा औचक छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व अंचलाधिकारी सतेन्द्र पासवान और तिरुलडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने किया।

प्रशासनिक टीम ने तिरुलडीह पुलिया और अन्य अवैध खनन स्थलों पर निरीक्षण और छापेमारी की। अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि अवैध खनन और अवैध परिवहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त माफियाओं में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान कई संदिग्ध लोग भागते देखे गए। इस अभियान में तिरुलडीह थाना के एएसआई रंजीत प्रसाद और अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। छापेमारी के दौरान अवैध खनन गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी गई और संदिग्ध स्थानों की जांच की गई। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस तरह के अवैध कार्यों पर रोक लगाने के लिए आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

Share करें

✓ Link copy हो गया!
प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत