Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The News24 LiveThe News24 Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Subscribe
    • Home
    • State
      • Bihar
      • Jharkhand
      • Orissa
    • Local
      • Chaibasa
      • Chakradharpur
      • Jagnnathpur
      • Jamshedpur
      • Kharswan
      • Novamundi
      • Seraikela-Kharsawan
      • Adityapur
      • Chandil
    • India
    • Business
    • Election
    • Entertainment
    • Politics
    • Sports
    • Special Report
    The News24 LiveThe News24 Live
    Home»#Local»Seraikela-Kharsawan»Adityapur»Saraikela Tiranga Yatra on success of Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के कामयाबी पर भाजपा की तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, लगे भारत माता के जयकारे, चम्पई सोरेन हुए शामिल
    Adityapur

    Saraikela Tiranga Yatra on success of Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के कामयाबी पर भाजपा की तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, लगे भारत माता के जयकारे, चम्पई सोरेन हुए शामिल

    By The News24 Live16/05/2025Updated:26/08/2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

    Saraikela : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह वर्तमान स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन और भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव के नेतृत्व में सरायकेला की प्रबुद्ध जनता ने विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया।

    “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता पर वीर सैनिकों को नमन, भारतीय जनता पार्टी ने निकाली तिरंगा यात्रा

     

    तिरंगा यात्रा व सभा को संबोधित करते चपाई सोरेन

    कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी समर्थित आतंकवादियों ने धर्म पूछकर 26 हिंदू पर्यटकों की हत्या कर दी थी, जवाब में मोदी सरकार ने पहले पाकिस्तान का पानी रोका, फिर चेतावनी के बाद भारतीय सेना को खुली छूट दे दी, भारतीय सेना ने अपने पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए सौ से ज़्यादा आतंकियों को मार गिराया, साथ ही कई आतंकी अड्डों को नष्ट कर दिया। हमले का जवाब देने की हिमाकत जब पाकिस्तान ने  किया तो जवाबी कार्यवाई करते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई एयरबेस सहित सामरिक ठिकानों को तबाह कर दिया।पाकिस्तान घुटनों पर आ गया और युद्धविराम की खातिर गिड़गिड़ाने लगा।भारतीय सेना के इस पराक्रम को सम्मान देते हुए शुक्रवार की शाम जिला मुख्यालय सरायकेला में तिरंगा सम्मान यात्रा निकाला गया, जिसने आम जनों की अभूतपूर्व भागीदारी ने देशभक्ति के माहौल को प्रदर्शित किया। तिरंगा यात्रा सरायकेला दुर्गा पूजा मैदान से शुरू होकर सरायकेला गैरेज चौक होते हुए बस स्टैंड तक गया, फिर यात्रा पंचायत कार्यालय होते हुए पुनः दुर्गा पूजा मैदान तक वापस आकर समाप्त हो गया। इस दौरान हाथों में गर्व से तिरंगा उठाये और तकरीबन 120 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकले तिरंगा सम्मान यात्रा में भारत माता की जय, वंदेमातरम और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से सरायकेला गूंजता रहा।दुर्गापूजा मैदान में चंपाई सोरेन ने उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय सेना के जिस वीरता से पाकिस्तान को धूल चटाया वैसा उदाहरण दुनिया में दूसरा कहीं देखने को नहीं मिलता है। चंपाई सोरेन ने कहा कि आज पूरा विश्व भारत का लोहा मान रहा है।भारत ने साबित कर दिया कि दुश्मन अगर आंख उठाकर भी देखेगा तो भारत मुंह तोड़ जवाब देगा।उपस्थित जनता को उदय सिंहदेव ने भी संबोधित किया।

    ये रहे मौजूद:-

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष बिजय महतो, रमेश हांसदा, राजा सिंहदेव, विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य, लिपू महांती, हरेकृष्ण प्रधान, रीता दुबे, अमरेश गोस्वामी, दुलाल स्वासी, रितिका मुखी, छाया कांत गोराई, जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा, मनोज तिवारी, निरंजन मिश्रा, बद्री दारोग़ा, राजकुमार सिंह, ललन सिंह, तुषारकांत दुबे, निरंजन मिश्रा, स्वप्निल सिंह, परमेश्वर प्रधान, पंछी प्रधान, सुभास करुवा, बुबाई शर्मा, बिनोद प्रधान, पंकज कुमार, अनिशा सिन्हा, कविता दास, सूर्या देवी सहित अन्य सभी भाजपाई और सरायकेला के प्रबुद्ध नागरिक शामिल रहे।

    http://सैल्यूट तिरंगा एवं संस्कार भारती चाईबासा के संयुक्त तत्वाधान में झंडोत्तोलन, तिरंगा यात्रा और देशभक्ति सांस्कृतिक संध्या का होगा आयोजन

    #Adityapur #adityapur #Adityapur #adityapur news #Adityapur BJP #bjp #आदित्यपुर सरायकेला adityapur champai soren
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    The News24 Live
    • Website

    Journalist

    Related Posts

    Adityapur Nisha Upadhyay Bhajan: एमआईजी मैदान में निशा उपाध्याय और कृष्णमूर्ति के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, काली पूजा भजन संध्या में भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय ने भक्ति रस में डुबोया

    22/10/2025

    संयुक्त यूनियन, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण हुए गोलबंद, गुवा सेल प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा

    22/10/2025

    सागुन सोहराई पर्व पर सांसद जोबा माझी ने बनाई रंगगोली, जताया संस्कृति से जुड़ाव

    22/10/2025
    © 2025 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.