Close Menu
  • Live Update
  • Districts
    • Adityapur
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • East Singhbhum
    • Seraikela-Kharsawan
    • West Singhbhum
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Facebook X (Twitter) Instagram
The News24 LiveThe News24 Live
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Orissa
  • Local
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • Jagnnathpur
    • Jamshedpur
    • Kharswan
    • Novamundi
    • Seraikela-Kharsawan
    • Adityapur
    • Chandil
  • India
  • Politics
  • Business
  • Election
  • Entertainment
  • Sports
  • Special Report
The News24 LiveThe News24 Live
  • Live Update
  • Districts
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Home - Adityapur - Saraikela Tiranga Yatra on success of Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के कामयाबी पर भाजपा की तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, लगे भारत माता के जयकारे, चम्पई सोरेन हुए शामिल
Adityapur

Saraikela Tiranga Yatra on success of Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के कामयाबी पर भाजपा की तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, लगे भारत माता के जयकारे, चम्पई सोरेन हुए शामिल

By The News24 Live16/05/2025Updated:24/10/2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
IMG 20250516 WA0073
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Saraikela : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह वर्तमान स्थानीय विधायक चंपाई सोरेन और भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव के नेतृत्व में सरायकेला की प्रबुद्ध जनता ने विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया।

“ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता पर वीर सैनिकों को नमन, भारतीय जनता पार्टी ने निकाली तिरंगा यात्रा

 

img 20250516 wa0077885853796419273640
img 20250516 wa00751479708829340087228
तिरंगा यात्रा व सभा को संबोधित करते चपाई सोरेन

कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी समर्थित आतंकवादियों ने धर्म पूछकर 26 हिंदू पर्यटकों की हत्या कर दी थी, जवाब में मोदी सरकार ने पहले पाकिस्तान का पानी रोका, फिर चेतावनी के बाद भारतीय सेना को खुली छूट दे दी, भारतीय सेना ने अपने पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए सौ से ज़्यादा आतंकियों को मार गिराया, साथ ही कई आतंकी अड्डों को नष्ट कर दिया। हमले का जवाब देने की हिमाकत जब पाकिस्तान ने  किया तो जवाबी कार्यवाई करते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई एयरबेस सहित सामरिक ठिकानों को तबाह कर दिया।पाकिस्तान घुटनों पर आ गया और युद्धविराम की खातिर गिड़गिड़ाने लगा।भारतीय सेना के इस पराक्रम को सम्मान देते हुए शुक्रवार की शाम जिला मुख्यालय सरायकेला में तिरंगा सम्मान यात्रा निकाला गया, जिसने आम जनों की अभूतपूर्व भागीदारी ने देशभक्ति के माहौल को प्रदर्शित किया। तिरंगा यात्रा सरायकेला दुर्गा पूजा मैदान से शुरू होकर सरायकेला गैरेज चौक होते हुए बस स्टैंड तक गया, फिर यात्रा पंचायत कार्यालय होते हुए पुनः दुर्गा पूजा मैदान तक वापस आकर समाप्त हो गया। इस दौरान हाथों में गर्व से तिरंगा उठाये और तकरीबन 120 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकले तिरंगा सम्मान यात्रा में भारत माता की जय, वंदेमातरम और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से सरायकेला गूंजता रहा।दुर्गापूजा मैदान में चंपाई सोरेन ने उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय सेना के जिस वीरता से पाकिस्तान को धूल चटाया वैसा उदाहरण दुनिया में दूसरा कहीं देखने को नहीं मिलता है। चंपाई सोरेन ने कहा कि आज पूरा विश्व भारत का लोहा मान रहा है।भारत ने साबित कर दिया कि दुश्मन अगर आंख उठाकर भी देखेगा तो भारत मुंह तोड़ जवाब देगा।उपस्थित जनता को उदय सिंहदेव ने भी संबोधित किया।

ये रहे मौजूद:-

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष बिजय महतो, रमेश हांसदा, राजा सिंहदेव, विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य, लिपू महांती, हरेकृष्ण प्रधान, रीता दुबे, अमरेश गोस्वामी, दुलाल स्वासी, रितिका मुखी, छाया कांत गोराई, जिला उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा, मनोज तिवारी, निरंजन मिश्रा, बद्री दारोग़ा, राजकुमार सिंह, ललन सिंह, तुषारकांत दुबे, निरंजन मिश्रा, स्वप्निल सिंह, परमेश्वर प्रधान, पंछी प्रधान, सुभास करुवा, बुबाई शर्मा, बिनोद प्रधान, पंकज कुमार, अनिशा सिन्हा, कविता दास, सूर्या देवी सहित अन्य सभी भाजपाई और सरायकेला के प्रबुद्ध नागरिक शामिल रहे।

http://सैल्यूट तिरंगा एवं संस्कार भारती चाईबासा के संयुक्त तत्वाधान में झंडोत्तोलन, तिरंगा यात्रा और देशभक्ति सांस्कृतिक संध्या का होगा आयोजन

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
#Adityapur #adityapur #Adityapur #adityapur news #Adityapur BJP #bjp #आदित्यपुर सरायकेला adityapur champai soren
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link
The News24 Live
  • Website

Journalist

Related Posts

Adityapur industrial issue: औद्योगिक विकास राज्य की प्राथमिकता नहीं, उद्यमियों ने जताई नाराजगी, सड़क, सब्सिडी और सिंगल विंडो—हर मोर्चे पर परेशान हैं उद्योगपति: इसरो की बैठक में उठे सवाल

13/11/2025

चाईबासा उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: झींकपानी में नकली शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, 22 लाख की अवैध शराब जब्त

13/11/2025

सारंडा मुद्दे पर बौखलाई भाजपा, गौतम अडानी के हित में काम कर रही है: बुधराम लागुरी

13/11/2025

LATEST UPDATE

Adityapur industrial issue: औद्योगिक विकास राज्य की प्राथमिकता नहीं, उद्यमियों ने जताई नाराजगी, सड़क, सब्सिडी और सिंगल विंडो—हर मोर्चे पर परेशान हैं उद्योगपति: इसरो की बैठक में उठे सवाल

13/11/2025

चाईबासा उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: झींकपानी में नकली शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, 22 लाख की अवैध शराब जब्त

13/11/2025

सारंडा मुद्दे पर बौखलाई भाजपा, गौतम अडानी के हित में काम कर रही है: बुधराम लागुरी

13/11/2025

Kharsawan murder case::ट्रिपल मर्डर से हड़कंप, दो अलग-अलग घटनाओं में तीन शव जमीन से बरामद

13/11/2025

चक्रधरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

12/11/2025

जैतगढ़ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

12/11/2025

Champai Soren tribal rights: झारखंड बने 25 साल: आदिवासी अब भी पिछड़े – चम्पई सोरेन का बड़ा बयान, कांग्रेस ने मिटाने की कोशिश की आदिवासियों की पहचान: चम्पई सोरेन ने किया हमला

12/11/2025

आदित्यपुर रेलवे यार्ड में बड़ा हादसा टला, तेज रफ्तार मालगाड़ी आपस में टकराई

12/11/2025
© 2025 thenews24live.com. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Adsense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

%d