Saraikela Woman dies in accident: तेज रफ़्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दंपति को कुचला, पत्नी की मौके पर मौत ,ट्रेलर चालक फरार

Saraikela:सरायकेला -टाटा मुख्य सड़क पर कोलाबिरा  के पास तेज रफ्तार ट्रेलर के कुचले जाने से सरायकेला (सीनी) थाना क्षेत्र रेंगुडीह के सरस्वती देवी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि उसके पति कृष्णा तांती गंभीर रुप से घायल हो गया है।

घटना मंगलवार की शाम करीब 5:30 के आसपास की है । स्थानीय लोगों के मदद से ट्रेलर को घटनास्थल से कुछ दूरी पर पकड लिया गया । परंतु चालक मौके से फरार हो गया।मंगलवार की शाम कृष्ण और उसके पत्नी को राउरकेला जाना था , वे 5:00 बजे के आसपास घर से बाइक पर टाटा स्टेशन के लिए निकले ,करीब 5:30 के आसपास पीछे से जा रहे ट्रेलर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में कृष्णा तांती किसी प्रकार बच गए. लेकिन सरस्वती देवी टेलर के पिछले पहिए के नीचे आ गई । जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर चालक ट्रेलर लेकर भागने लगे। पुलिस व ग्रामीणों की मदद से कोलाबीरा स्थित रेलवे अंडरब्रिज के समीप ट्रेलर को रुकवाया गया। जहां चालक मौका पा कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रेलर में बैठे खलासी को हिरासत में ले लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका सरस्वती देवी को सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सरायकेला थाना प्रभारी सतीश कुमार वर्णवाल ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई है,जबकि उसका पति घायल है।

होली पर्व को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट

Saraikela News Peace Committee :होली पर्व को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: शांति और सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई,उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने शांति समिति की बैठक में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की; 3 मार्च को रहेगा ‘ड्राई डे’

Adityapur Mayor welcomed:आदित्यपुर नगर निगम: ढाई वर्षों से लंबित योजनाओं की होगी उच्च स्तरीय जांच – मेयर संजय सरदार, ढाई साल से रुके विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार; भाजपा कार्यालय में नवनिर्वाचित मेयर का भव्य स्वागत