चाईबासा में गैस एजेंसी पर SDO का औचक निरीक्षण, कालाबाजारी पर सख्त चेतावनी

गैस एजेंसी जांच

चाईबासा, संवाददाता: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सदर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) संदीप अनुराग ने बुधवार को चाईबासा शहर स्थित आर.के. एचपी गैस एजेंसी एवं उसके गोदाम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सदर अंचल अधिकारी एवं सदर मार्केटिंग ऑफिसर भी मौजूद रहे।

Adityapur SDO Action: केसरी गैस एजेंसी पर SDO ने की औचक जांच ,दो दिन के भीतर वितरण रसीद दिखाने का अल्टीमेटम; लापरवाही पर लाइसेंस रद्द की चेतावनी

गैस एजेंसी जांच
निरीक्षण के क्रम में एसडीओ ने एजेंसी के विभिन्न अभिलेखों की जांच की, जिसमें स्टॉक पंजी, वितरण पंजी एवं आगत पंजी शामिल हैं। इसके साथ ही गोदाम की भौतिक स्थिति का भी अवलोकन किया गया।

गैस एजेंसी जांच

एसडीओ ने मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं से बातचीत कर गैस वितरण की स्थिति एवं उपलब्धता से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अनुमंडल क्षेत्र में गैस वितरण की सप्लाई चेन को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन लगातार सक्रिय है।

उन्होंने सभी गैस वितरक एजेंसियों को निर्देश दिया कि वितरण व्यवस्था को सुचारू एवं पारदर्शी बनाए रखें तथा समय-समय पर सूचनाओं को अपडेट करते रहें, ताकि उपभोक्ताओं को सही जानकारी मिल सके।

गैस एजेंसी जांच
एसडीओ ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

http://Adityapur LPG Shortage: आदित्यपुर और गम्हरिया में गैस सिलेंडरों के लिए लंबी कतारें, संचालकों ने कहा- “स्टॉक की कमी नहीं, केवल अफवाहों से बचें”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *