द्वितीय नथमल सिंघानिया जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26: सिंहभूम फाइटर्स बना चैंपियन अभिनव सिंह व आशुतोष कुमार यादव की शतकीय पारियों से सिंहभूम चैलेंजर्स को 156 रनों से हराया

चाईबासा: द्वितीय नथमल सिंघानिया जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 का फाइनल मुकाबला आज बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम, चाईबासा में खेला गया, जिसमें सिंहभूम फाइटर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंहभूम चैलेंजर्स को 156 रनों से पराजित कर खिताब अपने नाम किया

द्वितीय नथमल सिंघानिया जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 सिंहभूम चैलेंजर्स को पराजित कर सिंहभूम फाईटर्स फाइनल में

फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिंहभूम फाइटर्स की टीम ने निर्धारित 35 ओवरों में 8 विकेट खोकर 315 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। पारी की शुरुआत करने आए आशुतोष कुमार यादव ने 13 चौकों एवं 2 छक्कों की मदद से शानदार 100 रन बनाए। वहीं तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए अभिनव सिंह ने 16 चौकों और 6 छक्कों की सहायता से 127 रनों की विस्फोटक शतकीय पारी खेली।

मध्यक्रम में कप्तान जिशान अहमद ने 26 रन तथा चंदन प्रसाद ने 23 रनों का योगदान दिया। सिंहभूम चैलेंजर्स की ओर से गेंदबाजी में चिन्मय राय (2/41), ओम महतो (2/44) और त्रिनाथ प्रधान (2/49) ने दो-दो विकेट हासिल किए।

315 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिंहभूम चैलेंजर्स की टीम 24.1 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से कप्तान चिन्मय राय ने 9 चौकों और 1 छक्के की मदद से सर्वाधिक 73 रन बनाए। इसके अलावा अभिनव महापात्र ने 23 रन तथा त्रिनाथ प्रधान ने 12 रनों का योगदान दिया।

सिंहभूम फाइटर्स की ओर से आशुतोष यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 28 रन देकर 5 विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

पुरस्कार वितरण समारोह

मैच के समापन के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के सचिव सौरभ तिवारी ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

  • मैन ऑफ द मैच: अभिनव सिंह

  • मैन ऑफ द सीरीज एवं सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज: अभिनव सिंह

  • सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज: त्रिनाथ प्रधान

इससे पूर्व पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ की ओर से सौरभ तिवारी को झारखंड राज्य क्रिकेट संघ का सचिव बनने पर सम्मानित किया गया। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मुकुंद रुंगटा, महासचिव असीम कुमार सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महासचिव द्वारा सम्मान पत्र का वाचन किया गया, जिसे स्मृति चिह्न के रूप में उन्हें भेंट किया गया।

http://द्वितीय नथमल सिंघानिया जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 रोमांचक मुकाबले में सिंहभूम टर्मिनेटर्स ने सिंहभूम ब्लास्टर्स को 5 विकेट से हराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *