खरसावां: राजकीय पोलिटेक्निक कॉलेज में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिन पर सेमिनार का हुआ आयोजन

सरायकेला: खरसावां स्थित राजकीय पोलिटेक्निक कॉलेज में गुरूवार को भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जयंती दिवस के मौके पर राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर सेनिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बातौर मुख्य अतिथि रांची ट्रीपल आईटी के मुख्य प्रोफेसर प्रो. तारिणी मंडल शामिल हुए। मुख्य अतिथि ने कॉलेज के विभिन्न संकाय के बच्चों को रामानुजन के जीवन के बारे में बताया तथा छात्र-छात्राओं को उनके जीवन से सीख लेने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में शामिल जुपिटर हाईटेक के इंजीनियर प्रभार कुमार ने संघर्ष से जूझने का बच्चों को मंत्र दिया। सेमिनार में कुल 2 सौ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं द्वारा बनाये गये गणित के मॉडल और पोस्टर का मुख्य अतिथि ने निरीक्षण किया और उनकी प्रतिभा की सराहना की। कार्यक्रम में शामिल संस्थान के प्रचार्य अयोध्या कुमार ने सभी स्वागत भाषण दिया। वहीं बुधवार को गणित पेपर क्वीज प्रतियोगिता में शामिल विभिन्न सेमेस्टर के बच्चों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में भौतिकी के व्याख्याता डा. पंकज कुमार, आनंद कुमार दलई आदि ने व्याख्यान दिया। आयोजन को सफल बनाने में कॉलेज के को-र्डिनेटर जीवन दास, प्रो. अब्दुल हन्नान अख्तर आदि का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ