Saraikela accident-death : अनियंत्रित टैंकर ने साइकिल सवार को कुचला,दर्दनाक मौत

सरायकेला: सरायकेला जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन की चपेट में आकर साइकिल सवार की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक का सर पूरी तरह कुचले जाने से अब तक मृतक की शिनाख्त नही हो पाई है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार साइकिल सवार युवक उपायुक्त कार्यालय की ओर से बाजार आ रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने साइकिल सवार को रौंद दिया जिससे साइकिल सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मृतक के शव के चिथड़े उड़ गए। दुर्घटना के पश्चात सदर अस्पताल से स्वास्थ्य कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और जहां- तहां बिखरे शव के टुकड़े को समेट कर पोस्टमार्टम हाउस ले गए। सूचना पर पहुंची सरायकेला थाना पुलिस ने टैंकर का पीछा कर बिरसा चौक पर धर दबोचा। प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया घटनास्थल के समीप सड़क के किनारे एक चाय की दुकान संचालित है जहां हमेशा लोगो की भीड़ रहती है और चाय पीने वाले लोग अपने वाहनो को जहां तहां सड़क पर खड़ी करते है जिससे उक्त जगह पर सड़क में जाम की स्थिति बन जाती है। इसमें पुलिस की वाहन भी सड़को पर खड़ी रहती है। घटना के बाद लोगो द्वारा सड़क दुर्घटना को उक्त कारण से जोड़ा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *