सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस ने ईचागढ़ थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज हत्या के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अपराधियों ने लूटपाट के इरादे से युवक की हत्या कर उसके शव को नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार और लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया है।
Saraikela News: सरायकेला : नाबालिग से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने के दोषियों को 20-20 साल की सजा
क्या था मामला?
बीते 14 मार्च 2026 को ईचागढ़ थाना क्षेत्र के पातकुम पुलिया के नीचे करकरी नदी से एक युवक का शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान सूरज यादव उर्फ गोलू यादव (पिता राम सुरेश राय, निवासी सतबहिनी, आदित्यपुर) के रूप में हुई। मृतक के पिता की शिकायत पर ईचागढ़ थाना में कांड संख्या 11/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविन्द कुमार बिन्हा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने तीन अपराधियों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में सुमित कुमार (26 वर्ष, पिता रमेश प्रसाद, आदित्यपुर),अभिषेक तंतुबाई उर्फ खेटु (24 वर्ष, पिता दिगम्बर दास, आदित्यपुर),पिंटु दिगी उर्फ जोगी (26 वर्ष, पिता स्व. मुन्ना दिगी, आदित्यपुर)
बरामदगी
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से सूरज की हत्या की और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को नदी में फेंक दिया था। वे मृतक का टेम्पो और मोबाइल लूट ले गए थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक बजाज मैक्सिमा टेम्पो (नंबर JH05EB 4830),एक रेडमी मोबाइल फोन,हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। इस सफल छापेमारी टीम में थाना प्रभारी बजरंग महतो, सुधांशु कुमार, शशि भूषण सिंह मुण्डा, सुरेश भगत और अन्य जवान शामिल थे।








