Seraikela SP Instructions: सरायकेला के प्रभारी एसपी ने “ड्रिंक एंड ड्राइव” पर दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश, थाना प्रभारियों को ब्रेथ एनालाइजर सौंपा

सरायकेला:ज़िले के नए प्रभारी एसपी आशुतोष शेखर ने शनिवार को पुलिस मुख्यालय कक्ष में जिले के संबंधित थाना प्रभारियों के साथ बैठक करते हुए उन्हें विशेष दिशा निर्देश दिए. एसपी ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है.

प्रभारी एसपी आशुतोष शेखर ने ड्रिंक एंड ड्राइव मामलों में कड़ी कार्रवाई करने के साथ संबंधित थाना प्रभारियों को ब्रेथ एनालाइजर मशीन सौंपा. ताकि नशे में गाड़ी चलाने वाले लोगों की पहचान कर उन पर कार्रवाई की जा सके. प्रभारी एसपी ने मुख्य रूप से आदित्यपुर थाना , कपाली ओपी, सिनी ओपी, खरसावां थाना ,ईचागढ़ थाना प्रभारी को ब्रेथ एनालाइजर मशीन सुपुर्द किया. इसके अलावा एसपी ने संबंधित थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने संबंधित दिशा-निर्देश भी दिए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम