Adityapur: मकरसंक्रांति पर समाजसेवी अर्चना मिश्रा ने जरूरतमंदों के बीच किया साड़ी, लूंगी और गमछा का वितरण 

आदित्यपुर: सनातन धर्म में दान पुण्य का परंपरा है, जिसका निर्वहन करते हुए रविवार को समाजसेवी अर्चना मिश्रा के द्वारा बाउरी पाड़ा बस्ती में महिलाओं के बीच में 100 साड़ी तथा 100 पुरुषों के बीच लुंगी, गंजी, गमछा का वितरण किया गया।
 समाजसेवी अर्चना मिश्रा द्वारा हर वर्ष यह कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। रविवार को भी बावरी बस्ती के लोगो के बीच कपड़ा का वितरण किया हैं। इस दौरान उन्हें मकरसंक्रांति, टुसू को बधाई दी गई। मौके पर समाजसेवी अर्चना ने कहा की नर सेवा ही नारायण सेवा है। जो लोग जरूरतमंदों की सेवा करते हैं, वही सच्ची समाजसेवा है। आयोजन को सफल बनाने में समाजसेवी  विजय शंकर मिश्रा, संगीता झा, अदिति शैल, आर्या मिश्रा, सावित्री सिंह, प्रशांत कुमार, मीनू नीतू , लालटू ,भीम प्रमुख रूप से  शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भाजपा आंदोलन

Adityapur: आदित्यपुर में बढ़ते अपराध पर भाजपा का अल्टीमेटम: ‘पुलिस प्रशासन संभले वरना सड़कों पर होगा आंदोलन’,भाजपा नेता के घर हुई फायरिंग से आक्रोशित अमित सिंह “बॉबी” ने सरकार और पुलिस प्रशासन को घेरा