Close Menu
  • Live Update
  • Districts
    • Adityapur
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • East Singhbhum
    • Seraikela-Kharsawan
    • West Singhbhum
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Facebook X (Twitter) Instagram
The News24 LiveThe News24 Live
Facebook X (Twitter) Instagram
  • Home
  • State
    • Bihar
    • Jharkhand
    • Orissa
  • Local
    • Chaibasa
    • Chakradharpur
    • Jagnnathpur
    • Jamshedpur
    • Kharswan
    • Novamundi
    • Seraikela-Kharsawan
    • Adityapur
    • Chandil
  • India
  • Politics
  • Business
  • Election
  • Entertainment
  • Sports
  • Special Report
The News24 LiveThe News24 Live
  • Live Update
  • Districts
  • India
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Orissa
  • Jamshedpur
  • Sports
Home - Chaibasa - सारंडा में नक्सलियों के साथ पुलिस जवानों की मुठभेड़, जवानों को भारी पड़ता देख भागे नक्सली
Chaibasa

सारंडा में नक्सलियों के साथ पुलिस जवानों की मुठभेड़, जवानों को भारी पड़ता देख भागे नक्सली

By 07/12/2023Updated:07/12/2023No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads
20231207 143437
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads

Chaibasa :- नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस जवानों की नक्सलियों से एक बार फिर मुठभेड़ हुई है. यह मुठभेड़ सारंडा के छोटानागरा एवं जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगल क्षेत्र इलाके में नक्सलियों और पुलिस जवानों के साथ हुई है. दोनों ओर से सैकड़ो राउंड गोलियां चली है. मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल एवं पहाड़ का लाभ उठाते हुए भाग खड़े हुए.

IMG 20231207 WA0054

इसे भी पढ़ें :- चाईबासा : नक्सलियों ने जवानों को नुकसान पहुंचाने को लगाए थे 8 किलो का आईईडी, जवानों ने बरामद कर किया नष्ट

हालांकि इस मुठभेड़ में किसी के हताहत होने की खबर अब तक नही मिली है. इस खबर की पुष्टि करते हुए पश्चिमी सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने कहा है कि नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई है और अब भी ऑपरेशन जारी है.

IMG 20231207 WA0055

इसे भी पढ़ें :- http://चाईबासा : नक्सलियों ने सोनुआ क्षेत्र में की बैनर पोस्टरबाजी, PLGA का वर्षगांठ मनाने का किया आह्वान

IMG 20231207 WA0056

उन्होंने कहा कि पुलिस को प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील होने की सूचना मिली थी. जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN. 203 BN, 205 BN. झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 BN, 197 BN. 157 BN. 174 BN. 193 BN. 134 BN, 26 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है.

IMG 20231207 WA0053 1

इसी क्रम में 10.10.2023 से एक संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईडा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है.

सारंडा में भ्रमणशील होने की मिली थी सूचना : –
उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, पतिराम मांझी उर्फ अनल उर्फ रमेश एवं असीम मंडल (तीनों केन्द्रीय समिति सदस्य) की सारंडा क्षेत्र में भ्रमणशील होने की सूचना प्राप्त हुई. जिसके आलोक में 05.12.2023 से एक संयुक्त अभियान छोटानागरा थाना एवं जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगल क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है.

सर्च अभियान में अस्थायी कैम्प को किया ध्वस्त : –
अभियान के दौरान 06.12.2023 को प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के नक्सलियों एवं सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुआ. मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल एवं पहाड़ का लाभ उठाते हुए भाग खड़े हुए. अग्रतर सर्च अभियान के दौरान छोटानागरा थाना एवं जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगल पहाड़ी क्षेत्र में अस्थायी नक्सली कैम्प में लगभग 50 से 60 लोगो की रूकने की व्यवस्था थी. जिसे सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया. साथ ही नक्सली कैम्प से निम्नलिखित दैनिक उपयोग एवं कैम्प के निर्माण में उपयोग किये जाने वाली सामग्री बरामद की गयी है. संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है.

बरामद सामग्री :-

  1. डेटोनेटर (इलेक्ट्रिक) 15 नग
  2. बैटरी (9वी) 20 नग
  3. बैटरी कनेक्टर 12 नग
  4. मैगजीन (इंसास) 01
  5. खाली केस (7.62 एमएम एसएलआर) 01
  6. प्रिंटर (एचपी) 01
  7. वर्दी (काली डांगरी) 06
  8. कैप 06
  9. बेल्ट (काला एवं हरा) 02 प्रत्येक
  10. बैग (काला पिट्टू बैग) 10
  11. जंगल जूते (लिबर्टी) 01 जोडी
  12. जैरी केन (प्लास्टिक) 20 नग
  13. मेडिसिन बॉक्स 04
  14. एल्यूमिनियम पतीला 04
  15. स्टील मग 08
  16. टिफिन बॉक्स 06
  17. चावल 25 कि.ग्रा
  18. दाल 25 कि.ग्रा
  19. चीनी 10 कि.ग्रा
  20. कैम्प के निर्माण में उपयोग किये जाने वाली सामग्री
  21. अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री
Screenshot 20231207 142858 Chrome

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...
chaibasa chaibasa news chaibasa police jharkhand jharkhand news Naxal Naxal news Sarandha west singhbhum सर्च ऑपरेशन सारंडा सारंडा न्यूज सारंडा न्यूज़
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

    Related Posts

    FSIA Forever Mrs India 2025: जमशेदपुर की अंजलि सिन्हा ने जीता ‘मिसेज इंडिया 2025’ का खिताब, मानगो में भव्य स्वागत, जयपुर में लहराया जमशेदपुर का परचम

    01/01/2026

    Murder in Gamharia: गम्हरिया क्रॉस लिमिटेड कंपनी में खूनी संघर्ष, एक मजदूर की मौत, आरोपी गिरफ्तार

    01/01/2026

    द्वितीय नथमल सिंघानिया अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 सिंहभूम ब्लास्टर्स ने सिंहभूम फाइटर्स को सात विकेट से हराया

    31/12/2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    LATEST UPDATE

    FSIA Forever Mrs India 2025: जमशेदपुर की अंजलि सिन्हा ने जीता ‘मिसेज इंडिया 2025’ का खिताब, मानगो में भव्य स्वागत, जयपुर में लहराया जमशेदपुर का परचम

    01/01/2026

    Murder in Gamharia: गम्हरिया क्रॉस लिमिटेड कंपनी में खूनी संघर्ष, एक मजदूर की मौत, आरोपी गिरफ्तार

    01/01/2026

    द्वितीय नथमल सिंघानिया अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता 2025-26 सिंहभूम ब्लास्टर्स ने सिंहभूम फाइटर्स को सात विकेट से हराया

    31/12/2025

    टाटा कॉलेज जनरल हॉस्टल के छात्रों ने हर्षोल्लास के साथ दी पुराने साल को विदाई, नए साल का किया स्वागत

    31/12/2025

    Adityapur Artificial Chhath Ghat Construction: आदित्यपुर नगर निगम: पुरेंद्र की मांग पर मुहर, 24.8 लाख से बनेगा कृत्रिम छठ घाट, वार्ड 32 में स्थाई छठ घाट का टेंडर जारी, खरकई नदी की भीड़ से बचने के लिए कृत्रिम घाट का विकल्प

    31/12/2025

    Gamharia plant shut down: टाटा स्टील गम्हरिया: स्ट्रेट बार मिल हुआ बंद, कर्मचारियों का हंगामा

    31/12/2025

    झारखंड में नगर परिषद चुनाव शीघ्र कराने की मांग, भाजपा की बैठक में 7 जनवरी को धरना का ऐलान

    30/12/2025

    Kharsawan Shahid Diwas 2026: सीएम के आगमन को लेकर तैयारी तेज, डीसी-एसपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा।

    30/12/2025
    © 2026 thenews24live.com. Designed by Launching Press.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Adsense Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    %d