उग्रवादियों का दुस्साहस; राजधानी Ranchi से सटे बुढ़मू में जमकर मचाया उत्पात, लोगों से की मारपीट, बंद कराया बाजार, इलाके में दहशत

Ranchi. रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र के उमेडंडा गांव को उग्रवादी संगठन TSPC के पहाड़ी जी दस्ता ने मंगलवार को बंद कराया. जानकारी के अनुसार सोमवार रात में पहाड़ी जी दस्ता के सदस्य उमेडंडा पहुंचे और दुकानदारों के साथ मारपीट की. उग्रवादियों ने हथियार का भय दिखाया और मंगलवार को दुकान बंद करने के लिए कहा.

दस्ते की धमकी के बाद से मंगलवार सुबह से ही उमेडंडा में सन्नाटा पसरा हुआ है. सभी दुकान बंद है और रास्ते में एक भी गाड़ी नहीं चल रही है. सूचना पाकर थाना प्रभारी रितेश कुमार पुलिस बल के साथ उमेडंडा पहुंचे और दुकानदारों से दुकान खोलने का आग्रह किया लेकिन भयभीत दुकानदार दुकान खोलने के लिए तैयार नहीं हुए. उमेडंडा में स्थित इंडियन बैंक भी बंद है. उमेडंडा में स्थिति को सामान्य बनाने के लिए पुलिस प्रशासन प्रयास कर रही है. पुलिस बल उमेडंडा में गस्ती कर रही है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!
प्रवीण सेवा संस्थान

Adityapur: प्रवीण सेवा संस्थान के 6 वे रक्तदान शिविर में 1078 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओ का डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने जताया आभार, हौसला बढ़ाने पहुंचे प्रो. कालीपद सोरेन, कहा— ‘रक्तदान ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा’

फ्रेंडशिप डे पर जमशेदपुर में उमड़ा जनसैलाब

Adityapur: फ्रेंडशिप डे पर स्व. प्रवीण सिंह की याद में आयोजित 6ठे रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 1000 यूनिट रक्त संग्रह के लक्ष्य के साथ हुआ आयोजन, पूर्व राज्यपाल रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, बन्ना गुप्ता व सरयू राय समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत