युवक को चाडरी पहाड़ी के समीप अपराधियों ने मारी गोली, घायलावस्था में भेजा गया अस्पताल

Saraikela:- सरायकेला थाना क्षेत्र के कांड्रा-सरायकेला मुख्य मार्ग पर चाडरी के समीप अज्ञात अपराधियों ने कपाली के बाइक सवार युवक कलीम खान को गोली मार दी है. युवक को घायलावस्था में टीएमएच अस्पताल लाया गया है. जिस वक्त घटना घटी करीम खान अपने बाइक जेएच 05 सीज़ेड- 8218 से सरायकेला से लौट रहे थे. करीम खान को गोली कंधे में लगी है. गोली लगने के बाद कलीम खान बाइक छोड़कर पैदल ही भागने लगे, जिसे देखकर स्थानीय लोगों के द्वारा पहले एमजीएम अस्पताल ले जाया गया. जहां से स्थिति गंभीर हालत देखकर टीएमएच रेफर किया गया है. गोली चालन की सूचना पर सरायकेला पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है.

बाइट – हरविंदर सिंह, एसडीपीओ

बताया जा रहा है कि युवक सरायकेला से अपने बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान पहले से ही घात लगाए बैठे अपराधियों ने चाडरी के समीप उसे गोली मार दी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। घायल कलीम कपाली थाना क्षेत्र में रहता है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद भाग रहे युवक को सरायकेला से लौटने के क्रम में जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश एवं अंबिका चरण पाणी ने घायल अवस्था में देखा जिसे उठाकर एमजीएम अस्पताल भिजवाया.

हिस्ट्रीशीटर है घायल युवक- घायल युवक कलीम खान कई अपराधिक मामलों में शामिल रहा है और जेल जा चुका है, जबकि इसका कुख्यात भाई कादिम खान भी दर्जनों अपराधिक घटनाओं में शामिल रहा है और फिलहाल वह सरायकेला जेल में बंद है. कयास लगाए जा रहे हैं कि आपसी रंजिश में युवक पर गोली चली है. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं की तफ्तीश कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *