राष्ट्रीय तीरंदाजी में फिर बजा तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण का डंका, योगेंद्र हेस्सा ने जीते एक गोल्ड व एक ब्रोंज मेडल

चाईबासा : तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के तीरंदाज लगातार नेशनल लेबल की तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में केंद्र के उभरते तीरंदाज योगेंद्र हेस्सा ने 40 वीं एननटीपीसी सब जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन करते हुए एक गोल्ड तथा एक ब्रोंज मेडल जीता है।

 

5 वीं किड्स अंडर-9 मिनी नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में चाईबासा की बेटियां करेगी झारखंड के प्रतिनिधित्व

यह प्रतियोगिता 10 जनवरी से 12 जनवरी 2024 तक छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में हुई थी। योगेंद्र हेस्सा ने झारखंड तीरंदाजी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए इसी प्रतियोगिता की इंडियन राउंड वर्ग की व्यक्तिगत ओलंपिक राउंड में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। जबकि टीम स्पर्धा में उसने ब्रोंज मेडल जीता। इसके पहले योगेंद्र हेस्सा ने जुलाई 2023 में ओड़िशा के भवुनेश्वर में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय जनजातीय खेल महोत्सव में भी एक गोल्ड और दो सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। गोवा में संपन्न 37वीं नेशनल गेम्स में भी उन्होंने भाग लिया था। लेकिन पदक नहीं जीत पाये थे। योगेंद्र हेस्सा फिलहाल संत जेवियर बालक उच्च विद्यालय में दसवीं कक्षा का विद्यार्थी है। इधर, तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के पदाधिकारियों ने उनको इस कामयाबी के लिये बधाई दी है। बधाई देनेवालों में केन्द्र के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार पाड़ेया, उपाध्यक्ष सुशील कुमार सिंकू, सलाहकार तेजनारायण देवगम,सिध्दार्थ पाड़ेया, हीरावती देवगम, सीता पाड़ेया, सुप्रभात कुसुम देवगम, सुधीर पाट देवगम, सहायक प्रशिक्षक शैलेन्द्र सावैयां, सुमित सिंकू, रमेश जेराई ,जानो पुरती सिंकू, शीतल जारिका एवं केन्द्र के मुख्य प्रशिक्षक महर्षि महेन्द्र सिंकू के नाम शामिल हैं।

http://5 वीं किड्स अंडर-9 मिनी नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में चाईबासा की बेटियां करेगी झारखंड के प्रतिनिधित्व

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *