Union Minister Arjun Munda on Seraikela tour: सरायकेला व गम्हरिया प्रखंड एक दिवसीय दौरे पहुंचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

सरायकेला : भारत सरकार के जनजाती मामलों के कैबिनेट मंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को सरायकेला व गम्हरिया प्रखंड का दौरा किया। सरायकेला प्रखंड के मुरूप पंचायत के मुखिया पानो महाली और मुरूप निवासी टीचर सर्वेश्वर प्रधान के घर पहुंच कर शोक संवेदना प्रकट की और दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु भगवान से प्रार्थना की।

http://Kharsawan Arjun munda vote cast: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मताधिकार का किया प्रयोग, कहा यह चुनाव देश के बेहतर भविष्य का प्रतीक

मंत्री अर्जुन मुंडा ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए बताया कि मुखिया पानो महाली और शिक्षक सर्वेश्वर प्रधान की आकस्मिक मौत से समाज को अपूर्णीय क्षति हुई है। विदित हो कि गत दिनों मुखिया पानो महली और शिक्षक सर्वेश्वर प्रधान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।
हरिनाम संकीर्तन में हुए शामिल
गम्हरिया के जोरडीहा गांव में आयोजित हरिनाम संकीर्तन में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शामिल हुए. यहां राधा-कृष्ण की पूजा अर्चना कर संकीर्तन मंडलियों के साथ राधा-कृष्ण की परीक्रमा की. साथ ही क्षेत्र के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की. इस दौरान गांव के लोगों से मिल कर कुशलक्षेम जाना. ग्रामीणों के साथ विभिन्न मुद्दों पर संवाद भी किया. जोजोडीह पहुंचने पर ग्रामीणों ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का माला पहना कर स्वागत किया. मौके पर पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, एसटी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली, जिला अध्यक्ष विजय महतो, सांसद प्रतिनिधि जगत किशोर प्रधान, मुरूप पंचायत के प्रभारी मुखिया तापस महतो, पूर्व मुखिया धनुराम महाली, सुनील मंडल राजेंद्र प्रधान, घासीनाथ प्रधान, हेमसागर प्रधान, रामप्रकाश महतो, दुर्योधन प्रधान, विश्वजीत प्रधान, विवेकानंद प्रधान, सुशील षाड़ंगी, प्रभाकर मंडल, सुधीर मंडल, आनंद महाली आदि उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *