खरसावां गोली कांड के शहीदों को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने दी श्रद्धांजलि

 

 

Saraikela : केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने सोमवार की सुबह खरसावां गोली कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. 

इसे भी पढ़े:-

सरायकेला: मानकी मुंडा संघ की हुई बैठक,खरसावां शहीद स्थल पर विधिपूर्वक देंगे श्रद्धांजलि

बता दे कि 1 जनवरी 1948 को उड़ीसा से सरायकेला-खरसावां रियासत को बिहार में मिलाने की मांग को लेकर जयपाल सिंह मुंडा के नेतृत्व में एक सभा का आयोजत की गई थी. जहां आंदोलन को रोकने के उद्देश्य से आंदोलनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग की गई थी. साप्ताहिक हाट होने के कारण उस दिन काफी भीड़ थी. उड़ीसा पुलिस की गोलियों से अनगिनत आंदोलनकारी शहीद हुए थे. इसके आंकड़े आज तक साबित नहीं हो सके हैं. हर साल उन्हीं शहीदों की याद में शहीद दिवस का आयोजन किया जाता है, जिसमें आम से लेकर खास शहीदों को अपनी संवेदना जताने जुटते हैं. 

 

इस मौके पर रांची सांसद संजय सेठ पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, मंगल सिंह सोय, मीरा मुंडा, गणेश महाली, जेबी तुबित, विजय महतो, उदय सिंहदेव सहित अन्य मौजूद रहे.

http://सरायकेला: मानकी मुंडा संघ की हुई बैठक,खरसावां शहीद स्थल पर विधिपूर्वक देंगे श्रद्धांजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ